पुलिस अधीक्षक धार श्री आदित्य प्रतापसिंह द्वारा समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारीयो को मोटर सायकल चोरो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री देवेन्द्र पाटीदार के मार्ग दर्शन मे एसडीओपी मनावर श्री धीरज बब्बर ने थाना प्रभारीयो धरमपुरी व मनावर, गंधवानी के दल बल के साथ मोटर सायकल चोरी करने वाले संदिग्ध लोगो से पुछताछ करने व चोरी की मोटरसायकलो को बरामद करने के लिये अलग अलग टीमे गठित की गयी।
धरमपुरी@सय्यद जफर अली
इसी तारतम्य मे थाना धरमपुरी के अपराध क्रमांक 230/2021 धारा 379 भादवि मे चोरी गयी मोटरसायकल एमपी11 एनई 2155 के इंजिन क्रमांक HA11ESLGG17151 के अज्ञात बदमाश का पता लगाने के लिये भी थाना प्रभारी थाना धरमपुरी लोकेश भदौरिया के नेतृत्व मे टीम गठित की गयी, जिसमे थाना धरमपुरी के उप निरीक्षक राजशेखर वर्मा, सहा0 उप निरीक्षक अशोक शर्मा व प्रधान आरक्षक चालक क्रमांक 484 कैलाश सोनवने व आरक्षक क्रमांक 760 सुमित पटेल और आरक्षक क्रमांक 838 रामेश्वर मौर्य शामिल किया गया और मुखबीर की सूचना पर दो व्यक्तियो आनन्द पिता मधुसूदन राजावत उम्र 19 साल निवासी ग्राम उमरबन और छोटू मैकेनिक पिता पप्पू मुवैल उम्र 18 साल निवासी ग्राम उमरबन को संदेह के आधार पर थाना धरमपुरी लाया गया, जिनसे थोडी थोडी देर मे पुछताछ की गयी जिनके द्वारा टाल मटौल जवाब दिया जाता। फिर प्रथक प्रथक कर दोनो से बारिकी से एवं मनौवैज्ञानिक तरिके से सवाल करते हुए हितमत-अमली पूर्वक पूछताछ की गयी, तो दोनो के द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक व समय को दोनो ने मिलकर मोटरसायकल क्रमांक एमपी11 एनई 2155 को चोरी कर जंगल मे ले जाकर मोटरसायकल के इंजिन नम्बर HA11ESLGG17151 को चोरी कर ले जाना बताया गया, जिनको गिरफ्तार कर उक्त इंजिन को आरोपी छोटू मैकेनिक पिता पप्पू मुवैल निवासी ग्राम उमरबन के गैरेज से जप्त किया गया। दोनो आरोपीयो को न्यायालय मे पेश किया गया, जिन्हे धरमपुरी उप जेल भेजा गया।






























