पानसेमल थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जलगोन के निकट दिवडिया फाटे पर एक 35 वर्षीय युवक की पेड़ से बाइक टकराने से बाइक सवार की मृत्यु हो गई। पानसेमल थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार कल दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर बाइक क्रमंक mp46 mk 4132 पर खियालसिंग नामक व्यक्ति जिसकी उम्र 35 वर्ष है एवं रामपुरा ग्राम का निवासी है जिसकी बाइक पेड़ से टकराने से मृत्यु हो गई।पुलिस ने मर्ग कायम किया।