टीकाकरण महाअभियान अंतर्गत 21 जून सोमवार को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक दो घोड़ा चौपाटी पर जिला शिक्षक सम्मान सम्मान समारोह समिति द्वारा पिछले एक माह से जारी टीकाकरण कैंप में प्रेरक के रूप में राष्ट्रीय कवि श्री संदीप शर्मा जी के आतिथ्य में महा अभियान का शुभारंभ हुआ।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
साथ ही भोज चिकित्सालय के डॉ शोएब शेख, अन्य चिकित्सक और कोरोना वारियर्स के रूप में सेवा दे रही सभी नर्स, ए एन एम,मेडिकल स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति रही। माता सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर और फीता काटकर महाअभियान का शुभारंभ हुआ।
समिति के नारायण जोशी ,आशीष गोयल ,रमेश ठाकुर ,गंगा सिंह सिसोदिया ,अनूप गुप्ता, अंकुर पालीवाल ,राजेश अग्रवाल, इरफान पठान आदि ने स्वागत कर व्यवस्था संचालित की। इस अवसर पर मेडिकल स्टाफ का भी स्वागत किया गया।
श्री संदीप शर्मा ने संबोधित कर टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव यादव ने भी अपनी टीम के साथ शिविर स्थल का अवलोकन कर समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की।
आज कैंप में 18 वर्ष से ऊपर और 45 वर्ष से ऊपर के 700 से अधिक लोगों को कोवीशील्ड पहला और दूसरा डोज लगाया गया।






























