Contact News Publisher
अनाथ हुए बच्चे के माता-पिता की कमी की तो हम भरपाई नहीं कर पाएंगे लेकिन समाज के प्राणी के रूप में हमारा कर्त्तव्य है कि हम बच्चों की देखभाल करें और उनके उज्ज्वल भविष्य की आशा करें।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
इस मंशा को लेकर मनासा निवासी पिंकी यादव कलेक्ट्रेट पहुँचीं कलेक्टर आलोक कुमार सिंह को नगद 21 हजार रुपए सौंपने। पिंकी द्वारा ये राशि करीब चार वर्षो से अनाथ बच्चो के लिए जमा की जा रही थी। कलेक्टर श्री सिंह ने पिंकी की सराहना करते हुए उनसे राशि रेडक्रास के खाते में जमा करवा दी।पिंकी यादव का कहना है कि वे ग्राम में ब्लाउज सिलाई का कार्य करती है, साथ ही वर्ष 2017 से प्रत्येक ब्लाउज की कमाई में से 10 रुपए अनाथ बच्चो के नाम से अलग निकालकर इक्कट्ठा कर रही हैं। हमारे क्षेत्र के आसपास कोई अनाथालय नहीं इसलिए हम पति पत्नि ने निर्णय लिया कि यह राशि कलेक्टर श्री सिंह को देना चाहिए ताकि इस राशि का सही उपयोग हो सके। पिंकी यादव का सपना फैशन डिजाइनर बनने का है।






























