केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा मिशन स्वच्छता अभियान के तहत शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने की कवायद शुरू हो गई है।सरकार द्वारा जिस अंदाज में नगर निगम, नगर पालिका, और नगर परिषद में कार्य किए गए हैं उसी अंदाज में अब ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
रीवा@टीम भारतीय न्यूज़
रीवा जिले के गंगेव जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मदरी में शनिवार को पंचायत के मुखिया रामबहोर पटेल सचिव दिनेश उपाध्याय, एवं भाजयुमो कार्यालय मंत्री ओम शुक्ला की मौजूदगी में कचरा संग्रहालय के बृहद प्रोजेक्ट के लिए भूमि निरीक्षण किया गया। एवं निरीक्षण के बाद पंचायत के पटवारी द्वारा शासकीय भूमि की नाप की गई है।
कचरा संग्रहालय का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
ग्राम प्रधान रामबहोर पटेल के मुताबिक पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए शासन की यह अच्छी पहल है। जिसमें सभी को एकजुटता के साथ सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता है। स्वच्छ भारत के उद्देश्य से देश की अधिकांश आवादी ग्रामीण क्षेत्र में आती है। इसलिए अब निचले पायदान पर स्वच्छता अभियान पर जोर दिया जा रहा है। जो निरोगी बनाने के लिए अति आवश्यक है। पंचायत को स्वच्छ बनाने के लिए इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य एक हफ़्ते में शासकीय प्रक्रिया को पूरा करके शुरू कर दिया जाएगा। ग्राम पंचायत में गाड़ी के माध्यम से कचरे का उठाव होगा एवं संग्रहालय में सूखा कचरा और गीला कचरा अलग-अलग रखा जाएगा। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में एकत्रित हुए कचरे को किसी निश्चित स्थान पर शासन की आगामी योजनानुसार रिसाइकिल किया जा सकता है।






























