राहुल सिंह (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) म.प्र. वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन अध्यक्ष द्वारा आज संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें भंडारण गोदाम मालिकों को समय पर भुगतान के निर्देश दिए गए साथ-साथ अनियमितता बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
आज दिनांक 11 जून 2021 को निगम के मध्य प्रदेश वेयरहाउस एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री राहुल सिंह (कैबिनेट मंत्री दर्जा) द्वारा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के मुख्यालय पर भोपाल संभाग के सभी अधिकारियों की बैठक ली गई बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक ओपी कुशवाहा एवं भोपाल संभाग के सभी जिलों के जिला प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक मौजूद थे, बैठक में अध्यक्ष द्वारा भोपाल संभाग में उपलब्ध कुल क्षमता में से कितनी क्षमता पूर्व से भंडारित है तथा कितनी क्षमता भंडारण के लिए शेष है की जानकारी अधिकारियों से तलब की। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि भोपाल संभाग में वर्तमान में 52.69 लाख मैट्रिक टन मात्रा पूर्व से भंडारे थे तथा वर्तमान में 8 लाख मैट्रिक टन भंडारण हेतु क्षमता रिक्त है, अध्यक्ष द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया कि ऐसे सभी शासकीय गोदाम जहां मरम्मत की आवश्यकता है वहां तत्काल मरम्मत का कार्य कराया जावे ।
अध्यक्ष ने ऐसे अधिकारियों की भी कैफियत तलब की जो पिछले 3 वर्षों से एक ही शाखा पर पदस्थ हैं इन अधिकारियों की पदस्थापना में परिवर्तन हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अध्यक्ष द्वारा दिए गए, अध्यक्ष द्वारा ऐसे अधिकारियों की भी जानकारी बैठक में ली गई जिनके विरुद्ध किसी भी प्रकार के विभागीय जांच, न्यायालयीन प्रकरण, लोकायुक्त प्रकरण एवं अनुसार कार्यवाही प्रचलन में है या प्रस्तावित है। अध्यक्ष द्वारा निजी गोदाम मालिकों का किराया भी समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए गए ऐसे गोदामों की भी जानकारी प्राप्त की गई दिन का भुगतान जिन का भुगतान 6 माह से अधिक समय से लंबित है, इन गोदामों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए।






























