निमाड़ के चमत्कारी संत सिंगाजी महाराज की समाधि स्थल पर 10 जून अमावस्या का पर्व होने पर भक्तों ने सिंगाजी स्नान घाट पर स्नान किया वह बाबा की समाधि स्थल पर दर्शन कर अपने शीश नवाए।
खंडवा@टीम भारतीय न्यूज़
आपको बता दें की कोविड-19 के चलते पूरे प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर दर्शन प्रतिबंध किए गए थे खंडवा जिले को 10 जून से अनलॉक होते ही मंदिरों में भक्तों की आवाजाही शुरू हुई वही कुछ कम तादाद में ही भक्त धार्मिक स्थलों पर दर्शन को पहुंच रहे हैं जिले से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित संत सिंगाजी समाधि स्थल पर आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तगण उन्हें बताया कि महामारी कोविड-19 के चलते बाबा के दर्शन नहीं हो सके आज अमावस्या पर्व होते होते ही बाबा की समाधि स्थल पर पहुंचे स्नान किया वह अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए मुराद मानी वैसे तो बहुत ही कम तादाद में भक्त लोग सिंगाजी समाधि स्थल पर पहुंचे सिंगाजी समाधि स्थल के प्रमुख महंत रतन लाल महाराज ने बताया कि नियमों को ध्यान में रखते हुए पहुंचे भक्तों के दर्शन कराए गए परंतु आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद बहुत कम नजर आई समाधि स्थल पर रोजाना विधि स्वरुप पूजन पाठ किया जा रहा है वही नित नियम अनुसार रोजाना आरती भी सिंगाजी बाबा के भगत व सेवादारों की उपस्थिति में की जाती है।






























