आरोपियों के कब्जे से एक चार पहिया वाहन व कुल 91लीटर अवैध देशी लाल मसाला एवं प्लेन शराब जब्त।
दमोह@चतुर्भुज बिट्टू दुबे
पुलिस अधीक्षक दमोह डी.आर.तेनीबार एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह के द्वारा लॉकडाउन के दौरान जिला दमोह में अवैध शराब का क्रय-विक्रय करने वाले आरोपियों की धरपकड हेतु जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक अ भिषेक तिवारी के द्वारा अवैध शराब का क्रय-विक्रय करने वाले आरोपियों की धर-पकड हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इसी तारतम्य में दिनांक 4 जून 2021 को थाना दमोह देहात में मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कटनी तरफ से दो अज्ञात व्यक्ति एक सफेद रंग की बुलेरो, चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब लेकर दमोह तरफ आ रहे हैं. जो उक्त सूचना से थाना प्रभारी दमोह देहात कार्यवाहक निरीक्षक विजय सिंह राजपूत के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर उनके निर्देशन में उक्त सूचना की तस्दीक हेतु कार्यवाहक निरीक्षक विजय राजपूत मय हमराही स्टॉफ कार्यवाहक उपनिरिक्षक एल.सी.अहिरवार, आर. 07 सरमन, आर. 465 फिरदौस के रवाना होकर घटना स्थल समन्ना तिराहा पर, थाना प्रभारी के हमराह आर.342 रणधीर, आर.589 देवेन्द्र, आर.09 नवीन, आर.286 मुकेश को तलब कर हमराह स्टॉफ व साक्षियों की मदद से गाड़ी की घेरा बंदी कर गाड़ी को रोका गया. जो गाड़ी चालक का नाम पूछा उसने अपना नाम प्रदीप राय पिता बाबू सींग राय उम्र 40 साल पता इमलाई बाकल, जिला कटनी तथा गाड़ी के पीछे बैठे व्यक्ति का नाम पूछा जो उसने अपना नाम मुलू सींग पिता बंदू सींग लोधी उम्र 30 साल पता हरदुआ भानगढ, थाना नोहटा का रहने वाला बताया जो गाड़ी की तलाशी ली गई, जो गाड़ी के अन्दर सीटों के नीचे 13 कार्टून शराब के रखे मिले. जिसमें कुल 500 पाव देशी लाल मसाला एवं 45 पाव देशी प्लेन शराब मिली. जिसकी कीमत लगभग 75,000 रूपये आरोपियों से उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी मुलू के द्वारा बताया गया कि उक्त शराब बाकल जिला कटनी की शराब दुकान के गददीदार प्रदीप राय से खरीदी है. जिसे बेचने के लिये उक्त वाहन एक सफेद रंग की बुलेरो एमपी 21 सीए 4657 से लेकर दमोह आये हैं. जो उक्त वाहन एक सफेद रंग की पुरानी बुलेरो एमपी 21 सीए 4657 को जप्त कर आरोपी प्रदीप राय पिता बाबू सींग राय उम्र 40 साल पता इमलाई बाकल, जिला कटनी मुलू सींग पिता बंदू सींग लोधी उम्र 30 साल पता हरदुआ भानगढ, थाना नोहटा को मौके पर गिरफ्तार कर थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 438/21 धारा 34(2),42 आबकारी एक्ट का आरोपीयान प्रदीप राय व मुलू सींग लोधी के विरूद्ध कायम किया गया है.उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक दमोह अभिषेक तिवारी, थाना प्रभारी दमोह देहात, निरीक्षक विजय राजपूत, कार्यवाहक उपनिरिक्षक एल.सी.अहिरवार, आर. सरमन, आर. फिरदौस आर. देवेन्द्र, आर. नवीन, आर. मुकेश दुबे, आर. रणधीर, की विशेष भूमिका रही है।


































