विधायक नारायण पटेल ग्रामीणो के खेतो में आने जाने की होने वाली समस्याओं को देखते हुए शुक्रवार को गोराडिया के रेलवे ब्रिज no 25 एवम 26 पर पहुंच कर ग्रामीण की समस्या सुनी ग्रामीणों द्वारा बताया गया संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट पर कोयला रेक ले जाने के लिए रेलवे लाइन हेतु जमीन अधिग्रहित की गई थी ।
खंडवा@टीम भारतीय न्यूज़
जिसमें लाइन के दोनों और 20 मीटर रास्ता खेत में आने जाने हेतु छोड़ा जाना तय हुआ था परंतु हमें जाने हेतु मार्ग नहीं दिया गया । जिस पर विधायक नारायण पटेल द्वारा मौके पर थर्मल पावर प्लांट के अधिकारी एसएस कश्यप DE civil को बुलाया गया । उनके द्वारा बताया गया की एक हफ्ता में दिए जाने वाले मार्ग का सीमांकन कर नाली बनाकर समतलीकरण किया जाएगा तथा गोराडिया ब्रिज रेलवे ब्रिज नंबर 25 के दोनों और रेलिंग लगाकर सीसी रोड तैयार करने हेतु एक करोड़ 34 लाख का एस्टीमेट विधायक नारायण पटेल द्वारा भेजे गया इस संदर्भ में मुख्य अभियंता जबलपुर को भेज दिया गया गौरतलब है कि किसान अपने खेतों में पहुंचने के लिए होने की समस्या को लेकर कई सालों से परेशान थे , किसानों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था । विधायक नारायण पटेल की पहल पर आने वाले दिनों में शीघ्र ही ग्रामीणों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ता तैयार किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र टुटेजा, संदीप जायसवाल कृषक राजू मालवीय डिग्री लाल मालवीय सहित अन्य किसान व एमपीपीजीसीएल की ओर से अधीक्षण यंत्री ए के सिंह डीई एसएस कश्यप सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।






























