पुलिस अधीक्षक दमोह डीआर तेनीबार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह शिव कुमार सिंह के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिंडोरिया संधीर चौधरी द्वारा अपने हमराही स्टाफ उपनिरीक्षक बीएल चौधरी, एएसआई अकरम खान, आरक्षक अभिषेक चौबे, बाबू सींग, महेंद्र, गणेश, प्रदीप, अमित ने कस्बा हिंडोरिया में आरोपी गोपाल ठाकुर से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्ती कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं ग्राम पटोहां में शासकीय मिडिल स्कूल के पास 7 जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिनके पास से 3600 नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्ती कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।