सेवा ही संगठन माध्यम 2 के तहत भाजपा किसान मोर्चा के जिला गुना के कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार 7 वर्ष होने के अवसर पर शिविर के माध्यम से किया रक्तदान।
गुना@टीम भारतीय न्यूज़
आरोंन में रक्तदान को जीवन रक्षक अमूल्यदान मानते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न अवसरों पर शिविर के माध्यम से रक्तदान करने का सराहनीय कार्य करते रहते हैं। भाजपा का प्रयास रहता है कि रक्त की कमी से किसी को अपना जान ना गवाना पड़े। प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार के कुशलता पूर्वक 7 वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान और सेवा बस्तियों में सेवा कार्य से संबंधित कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्पन्न कराने का निर्देश जारी किया है। श्रीराम रघुवंशी धर्म शाला में सेवा ही संगठन है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के निर्देश अनुसार केन्द्र में नरेंद्र मोदी सरकार के शानदार सात वर्ष पुरे होनै पर एवं शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में निरंतर जनहितकारी योजनाओं से सेवा संकल्प एवं नर सेवा नारायण सेवा के लक्ष्य के साथ 31रक्तदातों ने रक्तदान करने पहुचें जिला किसान मोर्चा गुना के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह हल्के एवं मण्डल अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधिवत पुजन अर्चना के साथ प्रारभ हुआ इस अफसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बृजेश शर्मा, बी,एम,ओ श्रीकृष्ण, नायव तहसीलदार संतोष सिंह धाकड, ओमप्रकाश बेन्देल, अध्यक्ष सनातन उत्सव समिति आरोन हरीओम रघुवंशी, के पी रघुवंशी नेत्र साहयक, एवं स्वास्थ्य विमाग स्टाफ मुन्ना लाल यादव, प्रमोद चित्रांश, चन्द्रेश रघुवंशी,भगवानलाल शर्म , जसवंत गोस्वामी सूरजीत धाकड़, दिव्याश रघुवशी आदि उपस्थित थे रक्तदान महादान जो किसी को जीवन दे सकता है।






























