बिल्वामृतेष्वर महादेव बेंट संस्थान के पौराणिक टापू पर कटाव रोकने के लिए चल रहे कार्य का निरीक्षण करने कलेक्टर नांव से बेंट टापू पहुचें।
धरमपुरी@सय्यद जफर अली
उन्होने जिले में अच्छी बारिष और कोरोना महामारी से लोगों को निजात मिलने की भगवान जागीरदार से प्रार्थना की।
सोमवार दोपहर को धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, एसडीएम राहुल चौहान, आरईएस ईई विनोद दोहरे के साथ बेंट टापू पर दूसरें फेज के चल रहे कटाव रोकने के कार्य का निरीक्षण करने पहुचें। उन्होने चल रहे कार्य पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि कार्य की गति में और तेजी लाए। एक माह के बाद बारिष शुरू होना है। जिसके कारण अधुरे स्ट्रचर को नुकसान पहुच सकता है। कार्य में सहयोग कर रहे रवि पंवार ने बताया कि नदी की छोटी धारा जो बेंट टापू से सटकर बह रही है,उसें टापू से दूर करने के लिए पोकलेन मषीन से छोटी धारा का पानी मोड़ने का कार्य कर रहे है। जिससे छोटी धारा के किनारें बोल्डर वाल बनाने का कार्य तेजी जारी रह सके। कलेक्टर श्री सिंह ने इससे पहले जागीरदार के दर्षन कर दोपहर आरती में शामिल हुए। उन्होने बताया कि जागीरदार महाराज के दर्षन कर भगवान से अच्छी बारिष और देष और जिले के सभी लोगों की शीघ्र स्वस्थ होने और कोरोना महामारी समाप्त करने प्रार्थना की।






























