स्वास्थ्य विभाग की टीम और एसडीएम ने करोना काल में सीमित संसाधनों के बावजूद अपने दम पर मरिजों को स्वस्थ कर अपने घर भेजा, उनको प्रोत्साहित करने और कोरोना वारियर्स, नर्स, डाक्टर्स जो दिन रात मेहनत कर रहे है।हम तो बाहर से मार्ग दर्शन देते है। वो तो कीट पहनकर दिन रात इस गर्मी में कोरोना मरिजों के बीच रहते है। ये जानते हुए कि चारों तरफ मरिज है उनकी सेवा करते है। इस कार्य के लिए मै आप सभी को बधाई और धन्यवाद देता हुॅ।
धरमपुरी@सय्यद जफर अली
सोमवार को कलेक्टर आलोक कुमार सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे सरकारी अस्पताल पहुचें। परिसर में चिलचिलाती धूप में खड़े होकर उन्होने अस्पताल प्रबंधन की क्लॉस ली। अस्पताल के लिए अल्टरनेट लाईट व्यवस्था, जनरेटर की क्षमता, इंवर्टर के सवाल पर डॉक्टरों और बीएमओं के पास जवाब नहीं मिले। एसडीएम राहुल चौहान, तहसीलदार योगेंद्रंसिंह मौर्य को इसकी जवाबदारी सौपी। अस्पताल में सीबीसी मषीन की व्यवस्था की बात कही। एसडीएम को स्टाक वेरिफिकेषन जिससे गरीबों को बाहर से दवाऐं नहीं खरीदना पडे। सिलेंडर ट्राली, व्हील चेयर, स्ट्रेचर खरीदने की कमी को दूर करने को कहा। कोरोना वार्ड में ड्युटीरत डॉक्टरो से रेमेडेसिवीर इंजेक्षन के इस्तेमाल के पहले कौनसी जांचे और इलाज के तरीके पर सवाल किए। क्षेत्र में सर्टिफिकेट पर प्रेक्टिस कर रहे डॉक्टरों को दवाईयों की कीट उपलब्ध करवाने के बीएमओं को निर्देष दिए। जिले में पिछली बार 240 आक्सीजन की लाईन डाली थी। इस बार हम 300 लाईन ओर सेंक्षन की है। आने वाली आपदा के लिए हम पहले से तैयार है। लेकिन पुनः आक्सीजन या लाईन डालना, दवा देना ये कोई उपाय नही है। मॉस्क, सोषल डिस्टेसिंग, स्वयं पर नियंत्रण रखना ही इसका उपाय है।
आपदा की इस घड़ी में सीमित संसाध इलाज और सहयोग के लिए नगर की जनता, मिडिया के कार्यो की प्रषंसा की। करोना कर्फ्यु से पाजिविटी रेट 20 से घटकर 10 के नीचे है। कोरोना कर्फ्यु में सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए अपील की हैं कि टीकाकरण में आगे आये। मास्क और सोषल डिस्टेसिंग का पालन करें। घरों में रहे।
किसानों को खाद बीज की परेषानी नहीं होगीं।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि हमने जिले में 3 लाख 27 हजार मिट्रीक टन गेंहू की खरीदी की है। 95 प्रतिषत गोडाउनों में जमा हो चुका है। किसानों को साढ़े पांच करोड में से 5 करोड का भुगतान हो चुका है। निमाड क्षेत्र में अखातीज से खेती काम शुरू चुका है। एसडीएम, तहसीलदार को खाद बीज केंद्रों को होम डिलेवरी जिससें किसान को खाद बीज मिल सके। सिंगल, डबल लॉक में खाद का भंडारण भी करवा रहे है। किसान खाद, बीज की चिंता ना करे, उनकी पूरी व्यवस्थाऐं की जाएगीं। स्थानीय स्तर के केंद्र के लिए एसडीएम को निर्देष दिए है।
आयुष्मान योजना का लाभ लो।
आयुष्मान योजना सरकारी और निजी दोनों लागू है।ं आयुष्मान स्कीम के तहत सरकारी अस्पताल अपनी इनकम कर सकते है। अस्पताल का रजिस्ट्रेषन करवाओ। गंभीर और कोरोना के आने वाले मरीजों का कार्ड लेकर प्रकरण बनाकर शासन को क्लेम करों। राज्य शासन से पैसा मिलेगा जो आप अपने अस्पताल के रोगी कल्याण में जमा कर सकते है। उस राषि का 40 प्रतिषत डॉक्टर, नर्स और वार्डबाय को भी मिलेगा। उस राषि में से एक्ट्रा डॉक्टर रख लो या सामान खरीद लो। जिला अस्पताल में आयुष्मान योजना से 35 लाख की आमदनी हुई।
जनभागीदारी पर जोर
प्रायवेट वेंडर्स के साथ काटेंक्ट करके जांचे की जा सकती है। कुक्षी के डॉक्टरों ने ये प्रयोग किया है ओर उसमें वे सफल भी हुए है। माननीय मंत्री जी ने आठ स्थानों पर एम्बुलेंस दी है। चार स्थानों पर सीबीसी मषीने दी गई है। सरदारपुर में जनभागीदारी से वहां के लोगों ने डिजिटल एक्स रे मषीन खरीदी है। डही में षिक्षकों ने राषि एकत्रित की है वहां डिजीटल एक्स रे मषीन वहा आने जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने स्थानीय जनता से अनुरोध किया है कि एसडीएम साहब लोगो ंसे राषि एकत्रित करें, जो कमी होगी उसे हम जिला प्रषासन से माननीय मंत्री जी के निर्देषन में प्रदाय कर देगें। डाक्टरों को आष्वस्त किया कि संसाधन और दवाओं की कमी हम नहीं आने देगें, बस वो दिल लगाकर जनता की सेवा करें।






























