भगवान विष्णु के छठे अवतार सत्य और न्याय के प्रतीक परशुराम जी के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक और पूर्व मंत्री भारत सरकार जितिन प्रसाद के मार्गदर्शन एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी आशीष तिवारी के आवाहन पर संगठन के सदस्यों ने परशुराम जयंती कोविड-19 के नियमों के तहत मनाई एवं गरीब और असहाय वर्ग के लोगों को स्वेच्छानुसार मेडिकल किट एवं आवश्यक उपकरण दान किए संगठन के प्रभारी श्री तिवारी ने संगठन के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि हमारा उद्देश्य समाज को एकजुट करना और पुरखों से प्राप्त प्रतिष्ठा को बनाए रखना है इस मुहिम में मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय सचिव रंजन दीक्षित ,चंद्रप्रकाश शुक्ला, अविनाश मिश्रा, विष्णु शुक्ला निखिलेश मिश्रा ,मुकेश कटारे, आलोक शर्मा ,धर्मेंद्र शर्मा, रामवीर तिवारी ,सुमित मिश्रा अरुणा तिवारी, विजय तिवारी, भूदेश शर्मा ,महेंद्र शर्मा, आदर्श तिवारी , रत्नाकर तिवारी, सर्वेश मिश्रा ,मयंक शर्मा, सीमा मिश्रा, ममता शुक्ला ,अर्चना शुक्ला, अंजली तिवारी, रत्नाकर तिवारी, दिनेश राजोरिया, पवन द्विवेदी, करण पंडित सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






























