धार शहर के लालबाग में स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय के प्रांगण में गुरुवार को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 37 पत्रकारों व उनके परिवार के लोगों को जिला प्रशासन के सहयोग से टीका लगवाया गया। शिविर में टीका लगवाने वाले स्टॉफ को मार्गदर्शन देने के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुधीर मोदी व पत्रकारो का हौसला बढाने के लिए सचिव प्रेस क्लब धार डॉ.अशोक शास्त्री उपस्थित थे।