जनता कर्फ्यू के दौरान सुबह से ही फल एवम सब्जियों की 10 बजे तक लगाई जाने वाली दैनिक दुकानों के लिए चिंतित होते हुवे दूसरे दिन भी सभी दुकाने स्कूल परिसर के खुले मैदान में आवश्यक दूरी के साथ लगवाई गयी।
मनावर@कलीम खान
नगर में कभी वाहन से तो कभी पैदल घूम कर ग्रामीण जनों को घर मे ही रहने कि सलाह दी,कुछ मनचलों को अनावश्यक घूमने पर उठक बैठक लगवाइ साथ ही बार बार समझाने के बावजूद बाज न आने वाले व्यापारियों में पर पूजा जनरल स्टोर्स सदर बाजार ,रिंकू कलेक्शन सदर बाजार, वसुंधरा कलेक्शन झण्डा चौक, आनन्द बर्तन भंडार ,बर्फा क्लाथ सेंटर बस स्टैंड नाई पट्टी, अम्बिका शूज स्टोर्स , खान इलेक्ट्रिक बस स्टेण्ड गली ॐ फर्नीचर तिराहे स्थित गोराणा की दुकान ब बस स्टेण्ड सिंघाना स्थित सिध्दि विनायक इलेक्ट्रॉनिक को जनता कर्फ्यू के दौरान उलंघन व मनमानी रूप से व्यापार करने पर सील किया गया। बगैर मास्क के निकलने वाला पर चलानी कार्रवाई की गई।जिसमे उप निरीक्षक अभिषेक जाधव सिंघाना चौकी प्रभारी व अरविंद यादव पटवारी सिंघाना, धर्मेंद्र सिंह चौहान सहायक सचिव ग्राम पंचायत सिंघाना सहित पुलिस बल ग्राम कोटवार उपस्थित थे।






























