नगर परिषद धरमपुरी जिला धार को क्षैत्रिय विधायक पांचीलाल मेड़ा द्वारा अपनी विधायक निधि से नगर की पेयजल परिवहन के लिये निकाय को 02 नग (5000 लीटर युक्त) टेंकर दिये गये जिससे नगर के सभी वार्डो में पानी की आवश्यकतानुसार पुर्ती की जा सकें।
धरमपुरी@सय्यद जफर अली
साथ ही निकाय को शासन से 02 डोर-टू-डोर कचरा वाहन प्राप्त हुऐ है जिससे नगर में डोर-टू-डेोर वाहन के माध्यम से गिला-सुखा कचरा संग्रहित किया जावेगा। गुरूवार को स्थानीय राजाबाड़ा चैक में क्षैत्रिय विधायक पांचीलाल मेड़ा, न.प. अध्यक्ष शब्बीर पहलवान, उपध्यक्ष तिलोक पिपले द्वारा दो टेंकरो एवं दो कचरा वाहनों का फिता काटकर वाहन चालको को चाॅबी सौपी गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामप्रसाद भांवरे, पार्षद हाजी बाबु खाॅन, नौशाद बादशाह, अखिलेश जगताप, संजय सोनी, नरेन्द्र नाना सेन, सुरेन्द्र पटेल, शिवजी राठौड़, शाहबाज खाॅन, सल्लु नेता, आशिक खाॅन (भुरू), न.प. उपयंत्री पंकज शर्मा, शरीफ मोहम्मद, नारायण मण्डलोई, उमेश वर्मा, अरविन्द्र कानूनगो, कमलेश भावसार, प्रशान्त शर्मा, गोविंद गुप्ता, सज्जनसिंह बघेल आदि उपस्थित थे।






























