कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच हर कोई लॉक डाउन हैं। सभी धर्म के लोगों को अपने अपने घरों में ही रहकर धर्म का पालन करना पढ़ रहा हैं। ऐसे समय में 6 साल की बेटी परी ओर 8 साल की वजिहा ने अपना पहला रोजा रखकर देश और दुनिया को कोरोना से निजात दिलाने के लिए ईश्वर से दुआए की हैं।
धार@साबिर खान
धार नगर के इंदिरा कालोनी में रहने परी ओर वजिहा ने कोरोना महामारी से देश वासियों के बचाव की दुआ के साथ रमजान माह में अपना पहला रोजा रखा। हालांकि इस्लाम धर्म के मुताबिक 7 साल से कम उम्र के बच्चो को रोजा रखना फ़र्ज़ नहीं है।
पवित्र माह रमजान के 14 वें रोजे पर मंगलवार को इंदिरा कालोनी निवासी साबिर खान व फरजाना खान की 6 वर्षीय बेटी सर्विया फातेमा (परी) ओर वजिहा फातेमा ने अपने घरवालों ओर बड़ी बहन वजिहा फातेमा को रोजा रखते देख माता-पिता से जिद करके रोजा रखा ओर परवरदिगार से कोरोना महामारी व देशवासियों की रक्षा ओर पूरी दुनिया को कोरोना से जल्द निजात दिलाएं ये दुआए की है। परी ओर वजिहा ने आम लोगों से भी आग्रह किया है कि वह अपने घरों में रहें। तहवार घर में रहते हुए इबादत कर के भी मनाया जा सकता है, नियमों का पालन करें, मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंस रखें। वजिहा ओर परी ने मंगलवार को पूरे दिन रोजा रखा और शाम 6.56 पर रोजा इफ्तार किया।
वजिहा ओर सरविया के पिता साबिर खान ने बताया कि दोनों बेटी रोज रोजा रखने की जिद करती है।
लेकिन तेज़ गर्मी और छोटी होने के कारण उन्हें रोजा रखने के लिए मना कर देते है, लेकिन दोनों बहनों ने मंगलवार को जिद कर अपना पहला रोज़ा रखा। अल्लाह बच्ची की दुवाओ को कुबूल फऱमा कर पूरी दुनिय को कोरोना जैसी महामारी से निजात फरमाए… आमीन।


































