खरगोन जिले के महेश्वर के समस्त मुस्लिम समाज की तरफ से अता ए ख्वाज़ा ग्रुप एवं समाजजनों ने नरसिंहानन्द सरस्वती के द्वारा पैगम्बर ए इस्लाम पर की गई अभर्द्ध व अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में और नरसिंहानन्द पर जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महेश्वर थांना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।
खरगोन@रजाक खान
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे कुछ लोग बैठे हुए है उनमें से एक व्यक्ति नरसिंहानन्द सरस्वती है व पीछे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया का लोगो लगा हुआ है और सम्भवतः एक प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है,उक़्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नरसिंहानन्द सरस्वती द्वार इस्लाम के आखरी पैगम्बर मोहम्मद साहब के बारे में अभर्द्ध व अपमानजनक टिप्पणी करता है,जिससे देश भर के मुस्लिम समाज में आक्रोष देखा जा सकता है,मिडिया से चर्चा के दौरान अता ए ख्वाज़ा ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने बताया के मुसलमान सब कुछ बर्दास्त कर सकता है पर पैगम्बर ए इस्लाम की शान में अभद्रता कतई बर्दाश्त नही कर सकता है नरसिंहानन्द सरस्वती ने जो अपमनाजनक टिप्पणी की है वो भी बर्दाश्त करने लायक नही है ,महेश्वर शहर का समस्त मुस्लिम समाज प्रशासन से मांग करता है के पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद (स०) पर अपमानजनक टिपण्णी करने पर उक्त अपराधी व्यक्ति नरसिंहानन्द सरस्वती को तुरन्त गिरफ्तार किया जाकर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए व उक्त व्यक्ति पर एनएसए लगाया जाए। अन्यथा मुस्लिम समुदाय यह कभी बर्दाश्त नही करेगा कि उक्त अपराधी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने की वजह से गिरफ्तार न किया जाए। यदि उक्त अपराधी को गिरफ्तार नही किया गया तो मुस्लिम समुदाय को मजबूरन सड़को पर आना पड़ेगा व विभिन्न तंजीमो के बैनर तले आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी,थांना प्रभारी को ज्ञापन देते वक्त अता ए ख्वाज़ा ग्रुप के अध्यक्ष उस्मान अंसारी, सचिव वारिस अंसारी, महेश्वर मुस्लिम जमात के नायाब सदर शेरू अंसारी,नगर पंचायत उपाध्यक्ष गुड्डू पार्षद,नदीम बेग मिडिया प्रभारी मोहसिन अंसारी सहित कार्यकर्ता समाजजन मौजूद रहे।






























