Contact News Publisher
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के अंतर्गत आज नौगांव शहर में श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर ध्वजा यात्रा कार्यक्रम के जरिये शोभयात्रा की तैयारी को लेकर रूपरेखा बनी, जिसमे सभी रामभक्तों ने हिस्सा लिया।
छतरपुर@टीम भारतीय न्यूज़
कार्यक्रम के लिए समिति अध्यक्ष श्री कौशल किशोर साहू (रज्जू साहू) के द्वारा बताया गया, की इस बार शोभायात्रा में हम पूर्ण रूप से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए कार्यक्रम की तैयारी कर रहे है, तो वहीं महिला विंग की तृप्ति कठैल के द्वारा कहा गया कि हम इस बार धूमधाम से श्री राम जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर चल रहे जिसे भव्य रूप दिया जाएगा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रज्जु साहू, श्री पिंचु साहू, श्री रमेश हल्कू तिवारी, श्री विनीत विश्वकर्मा, श्री रोहित रिक्कू साहू, श्री अरुण रजक, श्री राजा साहू, लालू, इत्यादि समस्त धर्मप्रेमी बन्धुयों की गरिमामय उपस्थिति रही।






























