Contact News Publisher
मध्यप्रदेश के खरगोन बैतूल छिंदवाड़ा और रतलाम जिलो में कोरोना संक्रिमितो का आकड़ा लगातार बढ़ रहा है ऐसे में स्थिति नियंत्रण के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आदेश पर भोपाल स्वास्थ्य विभाग के दल उक्त जिलो के लिये रवाना हुये और बैठक लेकर स्थिति का जायजा लिया।
खरगोन@रजाक खान
इसी कड़ी में आयुक्त संजय गोयल खरगोन पहुँचे और अधिकारियो की बैठक लेकर महामारी रोकथाम के लिये उच्च दिशानिर्देश जारी किये।
इस दौरान आयुक्त संजय गोयल ने मिडिया के माध्यम से अपील की है की मॉस्क लगाने के अलावा वेक्सीनेशन प्रक्रिया में सहभागी बनकर प्रशासन को सहयोग प्रदान करे साथ ही उन्होंने निजी अस्पतालो पर कोरोना ईलाज में लूट करने की बात पर दण्डात्मक कार्यवाही की बात भी कहि।






























