Contact News Publisher
खरगोन पुलिस को फिर बड़ी सफलता हाथ लगी इस बार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो योजनाबद्ध तरीके से वाहनों को रोककर लूटते थे।
खरगोन@रजाक खान
दरअसल बलवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गत दिनों अज्ञात बदमाशो ने एक सराफा व्यापारी का वाहन रोककर उससे लाखो की लूट करके मारपीट की।
लिहाजा पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लिया और मुखबिरी के आधार पर अगली घटना को अंजाम देने की कवायद के पहले उन्हें धर दबोचा इस दौरान दो लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया शेष आरोपी फरार बताये जा रहे है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया की इन लोगो से दस किलो चांदी और पचास ग्राम सोना जब्त करके पूछताछ जारी है।


































