किशोरी दवाने कुछ दिनों से बीमार थे। दवाने हँसमुख, मिलनसार स्वभाव के धनी थे। नगर में हर वर्ग, समाज के लोगों से उनका जीवंत व आत्मीय संपर्क था।
धरमपुरी@सय्यद जफर अली
संगीत प्रेमी किशोरी दवाने ने नगर मे संगीत व गायकी मे कई युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
वे धरमपुरी की भूतपूर्व नगर परिषद अध्यक्ष स्वामिता दवाने के पति व प्रेस क्लब अध्यक्ष, पूर्व पार्षद कैलाश दवाने, भूरा भाई व नानाभाई दवाने के ज्येष्ठ भ्राता थे। उनके परिवार में पत्नी सहित दो पुत्र विनर्स व विकल्प दवाने है। विनर्स दवाने को गत दिनों गुजरात में राष्ट्रपति के हाथों उपाधि व सम्मान प्राप्त होने वाला था। किन्तु उनके पुत्र विनर्स ने अंतिम समय में अपने पिता के साथ रहने का निश्चय किया। जिस कारण पुत्र विनर्स उपाधि व सम्मान प्राप्त करने गुजरात नहीं गए। किशोरी दवाने की अंतिम यात्रा रविवार दोपहर 3.30 बजे निज निवास से प्रारंभ हुई। अंतिम संस्कार नर्मदा किनारे शीतलामाता घाट पर किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र विनर्स दवाने ने दी। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण आदि उपस्थित थे।





























