जय आदिवासी युवा शाक्ति (जयस) कुक्षी के युवाओ ने दिया महामहिम राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम से अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया।
कुक्षी@आशोक कुमार दीक्षित
ज्ञापन में मुख्यमंत्री द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम जनजाति विभाग नाम रख दिया उसे पुनः आदिम जाति कल्याण विभाग रखे जाने की मांग की है।
साथ ही मध्य प्रदेश से एक समग्र अध्ययन( मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं राज्य के अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए सामान्य रूप से उपयोगी) पुस्तक में लेखक महेश कुमार वर्णवाल एवं रूपसिंह यादव के द्वारा के द्वारा हमारे अध्यात्मिक व संस्कृति शिक्षा संस्थान गोटूल व महिलाओं के संबंध में अश्लील लेख लिखने के खिलाफ एफायार दाखिल करने की मांग भी की हैं
साथ ही कॉविड 19 के तहत बंद किए गए शासकीय छात्रावासों को पुनः चालू किया जाने की मांग करी है।
वहीं जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा मनावर विधायक एवं जयस को धर्मांतरण का आरोप लगाने वाले न्यूज़ चैनल पर मुकदमा दर्ज कराने हेतु ज्ञापन पुलिस अधीक्षक के नाम का तहसील कार्यालय कुक्षी को सोपा गया है ।
ज्ञापन देते समय जयास प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा, जयस कार्यालय प्रभारी रमेश मण्डलोई, जयस ब्लॉक सचिव विकास मण्डलोई, जयस ब्लॉक उपाध्यक्ष निसरपुर सौरभ पटेल, कमल बबामनिया, लखन अअलावा, अरविंद गवली, भारत डावर, राहुल मुजाल्दा, हरिओम डावर, रितिक अलावा, नीलेश डावर, अनिल मण्डलोई, श्याम मण्डलोई, दिनेश मण्डलोई, रोशन आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन जयस प्रदेश महासचिव गेंदालाल रणदा द्वारा किया गया।


































