विश्व विख्यात सुफ़ी संत हज़रत सैयद बेंगलोरी मस्तान कलंदर रहमतुल्लाह अलेह के छटे सालाना उर्स की तैयारियां शुरू हो चुकी है।
खरगोन@रज़ाक ख़ान
आपका चार दिवसीय सालाना उर्स ईकबाल शैख की सदारत मे सम्पन्न होगा 18 फरवरी 2021 से शुरू होगा जो 21 फरवरी 2021 तक चलेगा। उर्स के पहले दिन 18 फरवरी को जोहर की नमाज के बाद आप के आस्ताने पर नूरानी संदल अहले खानदान की जानीब से पेश किया जाएगा। उर्स के दूसरे दिन 19 फरवरी को चादर-संदल मद्रासी बाबा के आस्ताने से असर की नमाज के बाद निकाली जाएगी जिसमे सनावद के कव्वाल अहमद चिश्ती अपने कलाम पेश करेगे। उर्स के तिसरे दिन रात 9 बजे से कव्वाली का आयोजन किया जाएगा जिसमे कोटा राजस्थान के कव्वाल हाफिज हिफाजुर्रहमान व बदायु उत्तरप्रदेश के कव्वाल जुनेद सुल्तानी अपने कलाम पेश करेगे। उर्स के आखरी दिन 21 फरवरी सुबह 9 बजे से महफिल ए रंग का आयोजन होगा जिसके बाद कुल की फातिहा और फिर लंगर ए आम के साथ बाबा के छटे उर्स का समापन हो जाएगा। 19 और 20 फरवरी का लंगर का आयोजन सईद बाबा मुल्तानी धरमपुरी वालो की और से किया जाएगा। 21 फ़रवरी का शुद्ध शाकाहारी लंगर (भन्डारा) मस्तान बाबा सेवा समीती ईन्दौर महेश्वर की जानीब से किया जाएगा
बाबा का उर्स हिन्दु मुस्लिम एकता की मिसाल माना जाता है उक्त उर्स मे सेकडो की संख्या मे बाबा के हिन्दु मुस्लिम चाहने वाले शामिल होते है। उक्त जानकारी उर्स कमेटी से जुड़े रब्बानी अशरफी ने दी।





























