सरदारपुर के ग्राम दसई के ग्रामीणो के द्वारा लम्बे समय से बंद पडे टप्पा तहसील को पुनः चालू करने की मांग लगातार की जा रही थी ग्रामीणो के द्वारा इस बारे मे विधायक प्रताप गेवाल को भी अवगत करवाया था वहीं सरदारपुर एसडीएम बीएस कलेश के नाम नायबतहसीदार को एक ज्ञापन दिया था जिसमे तहसील टप्पा पुनः चालू करने की मांग की गई दी तथा कहा गया था की 3 दिवस मे अगर समस्या हल नही हुई तो भूखहड़ताल करेगे रविवार को सुबह टेण्ट लगाकर दसई मे क्रमिक भूखहड़ताल शुरू कर दी ग्रामीणो का कहना है। की तत्कालीन उपमुख्यमंत्री स्व. जमना देवी के द्वारा वर्ष 2002 मे टप्पा तहसील के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया गया था तथा यहां पर टप्टा तहसील का शुभारंभ दसई मे किया गया था जिससे क्षेत्र की जनता को तहसील से संबधित कार्यों के लिए सरदारपुर नही जाना पड़ता था लेकिन विगत कई वर्षों से टप्पा तहसील बंद हो गई है। जिसे पुनः प्रारंभ करने हेतू आवेदन देकर चालू करने की मांग की थी चालू नही होने पर आज से क्रमिक भूखहड़ताल शुरू कर दी