धार जिला प्रशासन द्वारा अवैध जहरीली शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत धार कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह के आदेशानुसार धार पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री यशवंत धनोरा के मार्गदर्शन में जहरीली अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में धार जिले के व्रत सरदारपुर में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग राजस्व विभाग पुलिस विभाग के दल द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सरदारपुर सर्किल के ग्राम बांडी खाली ,कुमार पाठ,फूल गांवड़ी, गोविंदपुरा रिंगनोद टंकी पुरा आदि क्षेत्रों में दबिश दी गई जहां। चालू हाथ भट्टी एवं लगभग 500 किलो ग्राम महुआ लहान सैंपल लेकर नष्ट किया गया तथा 70 लीटर जब तक जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 3 प्रकरण कायम किए गए उपरोक्त कार्यवाही में सरदारपुर पुलिस थाना टीआई श्री प्रतीक राय, आबकारी उप निरीक्षक एकता सोनकर, आपकारी मुख्य आरक्षक अमृतलाल में गाया एवं आबकारी आरक्षक श्री ईश्वर लाल धीमान एवं सरदारपुर थाना पुलिस बल का स्टाफ उपस्थित रहा।