धार जिलें में चोरी, लूट, डकैती की बढती घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री आदित्य प्रताप सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में एसडीओपी सरदारपुर श्री ऐश्वर्य शास्त्री, थाना प्रभारी सरदारपुर श्री प्रतीक राय के साथ-साथ सायबर क्राईम धार प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय को लगाया गया था।
धार@साबिर खान
सायबर क्राईम धार प्रभारी श्री संतोष कुमार पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि जामदा भूतिया के 5-6 खतरनाक बदमाश मय हथियारों से लेश होकर थाना सरदारपुर की चौकी रिंगनोद अंतर्गत वनचौकी के पीछे जंगल में एकत्रित होकर ताराघाटी से निकलने वाले लोगो को मारपीट कर लूटने व डकैती डालने की योजना बना रहे है।
सूचना महत्वपूर्ण होने से सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर एसडीओपी सरदारपुर श्री ऐश्वर्य शास्त्री, थाना प्रभारी सरदारपुर श्री प्रतीक राय, चौकी प्रभारी रिंगनोद राहुल चौहान एवं सायबर क्राईम ब्रांच प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय को मय टीम के मुखबिर के द्वारा बताये स्थान पर मय शासकीय वाहन एवं आम्र्स के घेराबंदी हेतु लगाया गया।
सायबर क्राईम ब्रांच धार, थाना सरदारपुर व चौकी रिंगनोद पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अलग-अलग टीमें बनाकर वनचैकी जंगल को चारो ओर से घेराबंदी की जहा पुलिस टीम को 5-6 व्यक्ति अंधेरे मैं दिखे, जो कि अचानक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया, 02 व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए।
पकडे गए चारों व्यक्तियों से हिकमत-अमली से पूछताछ करते उन्होने अपना नाम व पता-
1. कालू पिता मेहरसिंह डावर जाति भील उम्र 36 साल निवासी ग्राम जामदा पटेलपुरा फलिया थाना टांडा जिला धार
2. शंकर पिता पदमसिंह भूरिया जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम जामदा थाना पटेलपुरा फलिया थाना टांडा जिला धार
3. अंतर पिता पदमसिंह भूरिया जाति भील उम्र 33 साल निवासी ग्राम जामदा थाना पटेलपुरा फलिया थाना टांडा जिला धार
4. रमेश उर्फ रमिया पिता चमरा भील उम्र 28 साल निवासी ग्राम खरबयडी थाना गंधवानी जिला धार बताया।
पकडे गए आरोपियों के कब्जे से 01 देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, 01 धारदार लोहे की तलवार, 01 धारदार लोहे का फालिया, 01 लकडी का लठ, 01 मोटर सायकल कुल मश्रुका कीमती 50,000/- रू. का जप्त की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम 06 व्यक्ति राजगढ़ या टांडा से आने जाने वाले लोगो की लूटने व डकैती डालने के लिए यहां एकत्रित हुए थे। भागे हुए बदमाशों का नाम पता पूछते उन्होने उनका नाम-
1. नानकिया पिता छिनिया भील निवासी ग्राम भूतिया थाना टांडा जिला धार
2. भंगू पिता सागवान भील निवासी ग्राम जामदा-भूतिया थाना टांडा जिला धार बताया।
पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना सरदारपुर में अपराध क्रमांक 41/2020 धारा 399, 402 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
पकडे गए बदमाषों में आरोपी रमेष उर्फ रमिया पिता चमरा भील, थाना गंधवानी के अपराध क्रमांक 29/20 धारा 392 भादवि में नामदर्ज आरोपी था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक धार महोदय द्वारा 5,000/- रू. इनाम की उद्ंघोषणा की गई थी। सायबर क्राईम टीम द्वारा आरोपी रमिया से अपराध सदर में पूछताछ करते उसने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर जनवरी 2020 में कपास व्यापारी के साथ लूट की वारदात करना कबूल किया। विवेचना के दौरान सायबर क्राईम धार टीम एवं गंधवानी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.03.2021 को नुरिया उर्फ नुरत उर्फ भारत पिता कालू बघेल निवासी ग्राम खरबयडी थाना गंधवानी जिला धार व दिनांक 16.09.2020 को शेरू पिता बदन परमार निवासी ग्राम धामाखेडी थाना गंधवानी जिला धार को पकडा था। आरोपी रमिया की सूचना थाना गंधवानी पुलिस को दी जाने पर अपराध सदर में रमिया की फार्मल गिरफ्तार गंधवानी पुलिस द्वारा ली जा रही है। उक्त प्रकरण में 03 बदमाष अभी भी फरार चल रहे है, जिनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास जारी है।
आरोपी रमिया द्वारा कपास व्यापारी के साथ कबूल की गई लूट की घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
दिनांक 26.01.2020 को फरियादी विजय पिता बाबुलाल राठौर निवासी गंधवानी ने थाना गंधवानी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अनाज खरीदी/बेची का पल्ली का व्यापार करता है, दिनांक 26.01.2020 को गंधवानी में हाट बाजार होने से धनतलाव में नसिंग भाबर के घर के पास अनाज खरीदी हेतु पल्ली की दुकान लगाकर बैठा था, सुबह करीब 10ः45 बजे तीन मोटर सायकल से 6 अज्ञात बदमाष मुह पर कपडा बांध कर आए, तथा कपडे का झोला जिसमें फरियादी के 1 लाख 85 हजार रूपये रखे थे, छीन कर ले गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध थाना गंधवानी में अपराध क्रमांक 29/20 धारा 392, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


































