जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर D.R. Group की ओर से सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया…
धार@साबिर खान fm
25 अगस्त 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में 5 जरूरतमंद जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक सहयोग और जरूरतमंद परिवारों की मदद की भावना से किया गया।
5 जोड़ों का कराया गया निकाह
D.R. Group के संचालक अयाज खान और महासचिव अय्यूब खान ने बताया कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित सामूहिक निकाह सम्मेलन में पांच जोड़ों का निकाह कराया गया।
निकाह की रस्म शहर काजी नईम काजी और हाफिज इरफान शेख ने संपन्न कराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन और D.R. Group से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
दुल्हनों को गृहस्थी का सामान भेंट
सामूहिक निकाह सम्मेलन के दौरान नवविवाहित दुल्हनों को गृहस्थी बसाने में मदद के उद्देश्य से आवश्यक सामान भी भेंट किया गया। इसमें अलमारी, सिलाई मशीन, कूलर, बर्तन के सेट सहित अन्य घरेलू सामग्री शामिल रही।
आयोजकों के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के लिए निकाह को आसान बनाना और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
‘सवाब की नीयत से आयोजित करता है D.R. Group’
D.R. Group के संचालक अयाज खान ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था द्वारा यह सामूहिक निकाह सम्मेलन सवाब की नीयत से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को उनकी क्षमता के अनुसार शिक्षा हासिल करने में सहयोग देना, जरूरतमंदों के निकाह को आसान बनाना और जरूरतमंद मरीजों के इलाज में मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी परिवार के सामने परेशानी न आए।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में D.R. Group के सरपरस्त हाजी मुजीब कुरैशी, अनवर भाई निशा, शेख करीम, मट्टू भाई, इकराम भाई, संचालक अयाज खान, सदर समीर खान भूरा, महासचिव अय्यूब खान, नायब सदर जावेद खान, सह नायब सदर हनीफ बाबा, खजांची सादिक खान ए.के. बैट्री, सचिव आतिफ कुरैशी, खजांची सिराज कुरैशी, इरशाद खान, प्रचार मंत्री मजहर खान, छोटा भूरा और सचिव जाकिर हुसैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं कार्यक्रम के आयोजन में आरिफ खान (गुड्डू), सरफराज खान, शोएब खान, साबिर खान, मजीद खान और लाला खान सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
सामाजिक एकजुटता का संदेश
सामूहिक निकाह सम्मेलन के माध्यम से आयोजकों ने जरूरतमंद परिवारों की मदद के साथ सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।






























