• Latest
  • Trending
  • All
कियारा आडवाणी बोलीं- सलमान से खास कनेक्शन काम नहीं आया:कई बार रिजेक्ट हुई, लोग ‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं

कियारा आडवाणी बोलीं- सलमान से खास कनेक्शन काम नहीं आया:कई बार रिजेक्ट हुई, लोग ‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं

August 6, 2026
‘लव लॉटरी’- मूवी रिव्यू:प्यार किया, शादी की और फिर पति पर पत्नी के कत्ल का इल्जाम; आखिर असली कातिल कौन है?

‘लव लॉटरी’- मूवी रिव्यू:प्यार किया, शादी की और फिर पति पर पत्नी के कत्ल का इल्जाम; आखिर असली कातिल कौन है?

September 25, 2026
DHAR : जयेश राजपुरोहित तीसरी बार बने धार जिले के जिला आयोग मित्र, मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए करेंगे कार्य..

DHAR : जयेश राजपुरोहित तीसरी बार बने धार जिले के जिला आयोग मित्र, मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए करेंगे कार्य..

September 25, 2026
‘द वन’- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

‘द वन’- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

September 25, 2026
एक्टर मुश्ताक खान को आज अंतिम विदाई:राजपाल यादव बोले- निधन से 2 घंटे पहले ही मिला था; सनी देओल ने भी दुख जताया

एक्टर मुश्ताक खान को आज अंतिम विदाई:राजपाल यादव बोले- निधन से 2 घंटे पहले ही मिला था; सनी देओल ने भी दुख जताया

September 25, 2026
सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, ‘हनुमान अंश’ फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, ‘हनुमान अंश’ फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

September 25, 2026
पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान

पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान

September 25, 2026
हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वे वीनस्टीन MeToo मामले में फिर दोषी करार:कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा; बोले- मैंने गलतियां की हैं

हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वे वीनस्टीन MeToo मामले में फिर दोषी करार:कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा; बोले- मैंने गलतियां की हैं

September 24, 2026
रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, पत्नी का बयान आया:सुनीता आहूजा बोलीं- इंसानों को जितना प्यार करो, कोई फायदा नहीं, धोखा ही देते हैं

रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, पत्नी का बयान आया:सुनीता आहूजा बोलीं- इंसानों को जितना प्यार करो, कोई फायदा नहीं, धोखा ही देते हैं

September 24, 2026
शाहरुख खान की नेटवर्थ ₹2,500 करोड़ कम हुई:अब भी देश के सबसे अमीर एक्टर; सलमान ₹3,000 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर

शाहरुख खान की नेटवर्थ ₹2,500 करोड़ कम हुई:अब भी देश के सबसे अमीर एक्टर; सलमान ₹3,000 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर

September 24, 2026
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड:37 लोगों का एक साथ रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया; 92 कैमरों का किया गया इस्तेमाल

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड:37 लोगों का एक साथ रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया; 92 कैमरों का किया गया इस्तेमाल

September 23, 2026
रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि देने पहुंचे; जुहू में हुआ अंतिम संस्कार

रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि देने पहुंचे; जुहू में हुआ अंतिम संस्कार

September 23, 2026
DHAR : पीजी कॉलेज में सात दिवसीय स्पोकन इंग्लिश प्रोग्राम शुरू, 100 छात्र-छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण..

DHAR : पीजी कॉलेज में सात दिवसीय स्पोकन इंग्लिश प्रोग्राम शुरू, 100 छात्र-छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण..

September 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 27, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home Entertainment

कियारा आडवाणी बोलीं- सलमान से खास कनेक्शन काम नहीं आया:कई बार रिजेक्ट हुई, लोग ‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं

by Sabir Khan
August 6, 2026
in Entertainment
0
कियारा आडवाणी बोलीं- सलमान से खास कनेक्शन काम नहीं आया:कई बार रिजेक्ट हुई, लोग ‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

आज कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। बड़े बैनर, करोड़ों की फिल्में और देशभर में करोड़ों प्रशंसक उनके नाम हैं। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान से खास कनेक्शन होने के बावजूद उनके लिए सफलता की राह आसान नहीं रही। पहली ही फिल्म फ्लॉप हो गई, महीनों तक काम नहीं मिला, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद भी उन्हें ऑडिशन देने पड़े और कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा। यही वजह है कि आज भी कई लोग ‘कबीर सिंह’ को उनकी पहली फिल्म समझते हैं। फैशन इंडस्ट्री में भी उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया। आज की सक्सेस स्टोरी में जानिए कियारा आडवाणी की निजी जिंदगी और करियर से जुड़ी कुछ खास बातें।
पापा बिजनेसमैन थे, मां टीचर; लेकिन बचपन से सपना था- एक्ट्रेस बनना 31 जुलाई 1992 को मुंबई में जन्मीं कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। उनके पिता जगदीप आडवाणी बिजनेसमैन हैं, जबकि मां जेनेवीव जाफरी टीचर रह चुकी हैं। जेनेवीव जाफरी अभिनेता सईद जाफरी के भाई हमीद जाफरी और उनकी पहली पत्नी वैलेरी की बेटी हैं। बाद में हमीद जाफरी ने अशोक कुमार की बेटी भारती गांगुली से शादी की थी। कियारा का परिवार फिल्मी दुनिया से सीधे तौर पर जुड़ा नहीं था, लेकिन बॉलीवुड से परिचय बचपन से था। कियारा ने बताया है कि वह बचपन में आईने के सामने फिल्मों के सीन दोहराती थीं और स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थीं। तभी उन्होंने फिल्मों में काम करने का सपना देखा। उन्होंने कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से पढ़ाई और जय हिंद कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। 10वीं बोर्ड परीक्षा में उनके 92% अंक आए थे। फिल्मों में आने से पहले बच्चों को पढ़ाती थीं फिल्मों में आने से पहले कियारा अपनी मां के प्री-स्कूल में छोटे बच्चों को पढ़ाती थीं। Film Companion को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें बच्चों के साथ समय बिताना पसंद था। कुछ समय यह काम करने के बाद उन्होंने फिल्मों में आने के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया। आलिया से कियारा बनने के पीछे की कहानी कियारा का असली नाम आलिया था। बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी के दौरान आलिया भट्ट पहले से स्थापित थीं, इसलिए सलमान खान ने उन्हें नाम बदलने की सलाह दी। कियारा ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में बताया था कि फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ में प्रियंका चोपड़ा के किरदार ‘कियारा’ से प्रेरित होकर उन्होंने नया नाम चुना। सलमान खान से खास कनेक्शन ने नहीं दिलाया काम अक्सर माना जाता है कि सलमान खान के परिवार से रिश्तों की वजह से कियारा को फिल्मों में आसानी से एंट्री मिली, लेकिन असलियत अलग है। दोनों परिवारों के पुराने संबंध हैं, जिसे सलमान और कियारा स्वीकार कर चुके हैं। कियारा ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा था कि उन्हें कभी सिर्फ पहचान की वजह से काम नहीं मिला। हर फिल्म के लिए ऑडिशन देना पड़ा। दरअसल, कियारा की मां जेनेवीव जाफरी और सलमान खान बचपन के दोस्त रहे हैं। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध हैं। कियारा की मौसी शाहीन जाफरी भी एक समय सलमान खान की करीबी दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। यही वजह है कि सलमान, कियारा को बचपन से जानते हैं। पहली फिल्म आई और सपना टूटता हुआ नजर आया 2014 में कबीर सदानंद की फिल्म ‘फगली’ से कियारा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में मोहित मारवाह, विजय राज और जिमी शेरगिल भी थे। रिलीज से पहले फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप रही। पहली फिल्म की असफलता का सबसे बड़ा असर कियारा के करियर पर पड़ा। जहां कई नए कलाकारों को पहली फिल्म के बाद ऑफर मिलने लगते हैं, वहीं कियारा का फोन बजना बंद हो गया। महीनों तक नहीं मिला कोई काम, खुद पर होने लगा था शक ‘फगली’ फ्लॉप होने के बाद कियारा का सबसे कठिन दौर शुरू हुआ। उन्होंने Film Companion को दिए इंटरव्यू में बताया कि कई महीनों तक उनके पास कोई नई फिल्म नहीं थी। वह रोज मैनेजर से पूछती थीं कि कोई कॉल आया या नहीं। हर दिन उम्मीद रहती थी कि शायद कोई डायरेक्टर या प्रोड्यूसर फोन करेगा, लेकिन जवाब ‘नहीं’ होता था। धीरे-धीरे उन्हें खुद पर शक होने लगा। क्या उन्होंने गलत करियर चुन लिया? क्या पहली फिल्म ही आखिरी फिल्म बन जाएगी? क्या अब कोई उन्हें मौका देगा? ये सवाल लगातार मन में चलते रहते थे। लेकिन उन्होंने ऑडिशन देना नहीं छोड़ा। एक ऑडिशन ने बदल दी जिंदगी करीब दो साल के संघर्ष के बाद कियारा को नीरज पांडे की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए ऑडिशन का मौका मिला। इसमें उन्हें साक्षी धोनी का किरदार निभाना था। कियारा कहती हैं कि इस रोल के लिए भी कई राउंड के ऑडिशन और लुक टेस्ट देने पड़े। आखिरी समय तक उन्हें भरोसा नहीं था कि फिल्म मिलेगी या नहीं। रोल मिलने पर उन्हें लगा कि अब उनकी जिंदगी बदल जाएगी। ‘एमएस धोनी’ ब्लॉकबस्टर हुई, लेकिन कियारा के लिए कुछ नहीं बदला 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी और कियारा आडवाणी ने साक्षी धोनी का किरदार निभाया। फिल्म की सफलता के बाद लोगों को लगा कि उनका संघर्ष खत्म हो गया, लेकिन ऐसा नहीं था। कियारा ने बताया कि फिल्म हिट होने के बावजूद उन्हें पहले की तरह ऑडिशन देने पड़ते थे और कई बार स्क्रीन टेस्ट के बाद भी रोल नहीं मिलता था। उन्होंने कहा था, “लोगों को सिर्फ आपकी रिलीज हुई फिल्में दिखती हैं, लेकिन उनके पीछे कितने ऑडिशन और कितने रिजेक्शन होते हैं, यह कोई नहीं देखता।” कई फिल्मों के लिए दिया ऑडिशन, लेकिन हर बार नहीं मिली मंजिल कियारा कहती हैं कि उस दौर में वह लगभग हर बड़े प्रोडक्शन हाउस के लिए ऑडिशन दे रही थीं। कई बार आखिरी राउंड, लुक टेस्ट और कॉस्ट्यूम ट्रायल तक पहुंचने के बाद भी रोल किसी और अभिनेत्री को मिल जाता। हर रिजेक्शन के बाद वह सोचती थीं कि कमी कहां रह गई। हालांकि उन्होंने तय कर लिया था कि रिजेक्शन को अपनी पहचान नहीं बनने देंगी। जब बड़े फैशन डिजाइनर्स ने कहा- अभी आप स्टार नहीं हैं आज कियारा बड़े फैशन ब्रांड्स का चेहरा हैं, लेकिन शुरुआती दिनों में उन्हें रेड कार्पेट के लिए कपड़े तक नहीं मिलते थे। Lilly Singh के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि कई बड़े डिजाइनर्स आउटफिट देने से मना कर देते थे, क्योंकि वह बड़ी स्टार नहीं थीं। कई इवेंट्स में उन्हें छोटे डिजाइनर्स के कपड़े पहनने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि यह बात चुभती थी, लेकिन इसे कमजोरी नहीं बनने दिया। उनके मुताबिक, “अगर आपका काम अच्छा होगा तो एक दिन वही लोग आपके साथ काम करना चाहेंगे।” आज देश के लगभग सभी बड़े फैशन डिजाइनर्स और लग्जरी ब्रांड्स उनके साथ काम करते हैं। आलोचनाएं भी मिलीं और एक्टिंग पर भी उठे सवाल शुरुआती फिल्मों के बाद कुछ समीक्षकों का मानना था कि कियारा की स्क्रीन प्रेजेंस अच्छी है, लेकिन अभिनय में सुधार की जरूरत है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें कई बार ट्रोल किया गया। उन्होंने आलोचनाओं से भागने के बजाय हर फिल्म के बाद अपना काम देखा और सुधार किया। उन्होंने एक्टिंग वर्कशॉप्स कीं तथा डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल सीन पर खास मेहनत की। यही मेहनत बाद की फिल्मों में साफ नजर आई। ‘लस्ट स्टोरीज’ ने बदल दी लोगों की सोच 2018 में नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ रिलीज हुई। करण जौहर के निर्देशन वाली इस कहानी में कियारा का किरदार छोटा, लेकिन चुनौतीपूर्ण था। फिल्म रिलीज होते ही उनके अभिनय की खूब चर्चा हुई। पहली बार समीक्षकों ने उन्हें सिर्फ खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि अच्छी अभिनेत्री भी माना। कई फिल्म समीक्षकों के अनुसार, इसी फिल्म ने कियारा को लेकर इंडस्ट्री का नजरिया बदल दिया। फिर आई ‘कबीर सिंह’ और रातोंरात बदल गई जिंदगी 2019 में शाहिद कपूर के साथ रिलीज हुई ‘कबीर सिंह’ कियारा के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बनी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 370 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया और साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में शामिल रही। प्रीति के शांत और संवेदनशील किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद उनके पास फिल्मों की भरमार हो गई और निर्माता-निर्देशक खुद ऑफर देने लगे। एक के बाद एक हिट फिल्मों ने बना दिया बॉक्स ऑफिस क्वीन ‘कबीर सिंह’ के बाद कियारा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘गुड न्यूज’, ‘शेरशाह’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता साबित की। खासकर ‘शेरशाह’ में डिंपल चीमा के किरदार को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। यहीं से वह सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि सशक्त अभिनेत्री के रूप में स्थापित हो गईं। शादी के बाद भी करियर नहीं रुका, बल्कि और मजबूत हुआ 7 फरवरी 2023 को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और यह साल की चर्चित सेलिब्रिटी शादियों में शामिल रही। शादी के बाद भी उन्होंने बड़े बैनर्स की फिल्मों में काम जारी रखा। ‘सत्यप्रेम की कथा’ में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। कई समीक्षकों ने इसे उनके करियर की सबसे परिपक्व परफॉर्मेंस में से एक माना। मां बनने के बाद अब सबसे बड़ी वापसी की तैयारी 2025 में कियारा और सिद्धार्थ ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इसके बाद कियारा ने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लिया। अब वह बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी चर्चित आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ है, जिसमें वह सुपरस्टार यश के साथ नजर आएंगी। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह उनके करियर की सबसे बड़ी पैन-इंडिया रिलीज में से एक हो सकती है। टॉक्सिक’ के गाने ‘तबाही’ पर ट्रोल हुईं हालांकि फिल्म के गाने ‘तबाही’ में यश और कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर कियारा को ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स ने शादी और मां बनने के बाद उनके बोल्ड सीन करने पर सवाल उठाए। वहीं कई लोगों ने इसे महिला कलाकारों के प्रति डबल स्टैंडर्ड बताया, क्योंकि यश भी शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं। कियारा बोलीं- लोग ईमानदारी से किए गए काम से जुड़ेंगे ट्रोलिंग के बीच कियारा आडवाणी ने सीधे विवाद पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन फिल्म और अपने किरदार का बचाव किया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि लोग ईमानदारी से किए गए काम से जुड़ते हैं। ‘टॉक्सिक’ में मेरा किरदार मेरे करियर के सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है। जब दर्शक पूरी फिल्म देखेंगे, तब उन्हें इस किरदार और कहानी का संदर्भ बेहतर तरीके से समझ आएगा।” कियारा के समर्थन में उनकी को-स्टार हुमा कुरैशी भी सामने आईं। उन्होंने ट्रोलिंग को ‘सिक’ और ‘डिस्गस्टिंग’ बताते हुए कहा कि किसी अभिनेत्री को सिर्फ इसलिए निशाना बनाना गलत है क्योंकि वह अपने प्रोफेशन का हिस्सा निभा रही है। हुमा ने कहा कि कलाकारों को निजी जीवन नहीं, बल्कि उनके काम के आधार पर आंका जाना चाहिए। फिल्म में काम कर रहे ब्रिटिश अभिनेता बेनेडिक्ट गैरेट ने भी कियारा का बचाव किया। उन्होंने कहा कि कलाकार सिर्फ अपना किरदार निभा रहे हैं और उन्हें निजी जिंदगी के आधार पर जज करना उचित नहीं है। इससे पहले फिल्म के टीजर और प्रमोशनल कंटेंट को लेकर भी सोशल मीडिया पर आलोचना हुई थी। कुछ लोगों ने महिला किरदारों की प्रस्तुति पर सवाल उठाए थे, जबकि मेकर्स का कहना है कि फिल्म का पूरा संदर्भ रिलीज के बाद ही समझ में आएगा। ___________________________________ पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़िए… भूख से बचने के लिए दोपहर तक सोता था:अन्नू कपूर बोले- जेब खाली थी, ड्राइवर ने बुरे वक्त में नहीं छोड़ा, कहा- पाप लगेगा भोपाल से मुंबई तक अन्नू कपूर का सफर संघर्षों से भरा रहा। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। परिवार चलाने के लिए उन्होंने चाय बेची, चाट का ठेला लगाया, लॉटरी टिकट बेचे और ऑटो रिक्शा चलाया। गरीबी ने उनका आईएएस बनने का सपना छीन लिया, लेकिन अभिनय ने नई पहचान दिलाई।पूरी खबर पढ़ें..

Share199Tweet125Share50
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
‘लव लॉटरी’- मूवी रिव्यू:प्यार किया, शादी की और फिर पति पर पत्नी के कत्ल का इल्जाम; आखिर असली कातिल कौन है?

‘लव लॉटरी’- मूवी रिव्यू:प्यार किया, शादी की और फिर पति पर पत्नी के कत्ल का इल्जाम; आखिर असली कातिल कौन है?

September 25, 2026
DHAR : जयेश राजपुरोहित तीसरी बार बने धार जिले के जिला आयोग मित्र, मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए करेंगे कार्य..

DHAR : जयेश राजपुरोहित तीसरी बार बने धार जिले के जिला आयोग मित्र, मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए करेंगे कार्य..

September 25, 2026
‘द वन’- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

‘द वन’- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

September 25, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In