Contact News Publisher
कोरोना के दौर में विराट आईपीएल में कलाई की घड़ी के रूप में ऐसे यंत्र का इस्तेमाल कर रहे हैं जो उन्हें कोरोना के लक्षणों के बारे में पहले ही सतर्क कर रहा है। यह यंत्र उनकी दिल की धड़कन, सांस और बिना किसी बाधा के आने वाली नींद के बारे में बताता रहता है। आरसीबी के उनके साथी डिविलियर्स, उमेश यादव, मोरिस को भी काली घड़ी पहने देखा जा सकता है।
पीजीए के सफल आयोजन में निभाई अहम भूमिका:
व्हूप नाम का यह यंत्र पहली बार इसी साल अमेरिका में प्रोफेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में लाया गया था। गोल्फर निक वाताने ने यह यंत्र पहन रखा था। इस यंत्र से सूचना के बाद उन्होंने टेस्ट कराया जो पॉजिटिव रहा, जिसके बाद उन्होंने एकांतवास किया। वाताने के अनुभव के बाद पीजीए में इस यंत्र को गोल्फरों ने अपनाया।






























