• Latest
  • Trending
  • All
बॉलीवुड बुलेटिनः यश की ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर विवाद:पैपराजी पर भड़कीं नेहा धूपिया, आमिर खान के भाई ने मांगी माफी; जानिए आज की बड़ी खबरें

बॉलीवुड बुलेटिनः यश की ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर विवाद:पैपराजी पर भड़कीं नेहा धूपिया, आमिर खान के भाई ने मांगी माफी; जानिए आज की बड़ी खबरें

July 1, 2026
‘लव लॉटरी’- मूवी रिव्यू:प्यार किया, शादी की और फिर पति पर पत्नी के कत्ल का इल्जाम; आखिर असली कातिल कौन है?

‘लव लॉटरी’- मूवी रिव्यू:प्यार किया, शादी की और फिर पति पर पत्नी के कत्ल का इल्जाम; आखिर असली कातिल कौन है?

September 25, 2026
DHAR : जयेश राजपुरोहित तीसरी बार बने धार जिले के जिला आयोग मित्र, मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए करेंगे कार्य..

DHAR : जयेश राजपुरोहित तीसरी बार बने धार जिले के जिला आयोग मित्र, मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए करेंगे कार्य..

September 25, 2026
‘द वन’- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

‘द वन’- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

September 25, 2026
एक्टर मुश्ताक खान को आज अंतिम विदाई:राजपाल यादव बोले- निधन से 2 घंटे पहले ही मिला था; सनी देओल ने भी दुख जताया

एक्टर मुश्ताक खान को आज अंतिम विदाई:राजपाल यादव बोले- निधन से 2 घंटे पहले ही मिला था; सनी देओल ने भी दुख जताया

September 25, 2026
सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, ‘हनुमान अंश’ फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, ‘हनुमान अंश’ फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

September 25, 2026
पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान

पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान

September 25, 2026
हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वे वीनस्टीन MeToo मामले में फिर दोषी करार:कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा; बोले- मैंने गलतियां की हैं

हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वे वीनस्टीन MeToo मामले में फिर दोषी करार:कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा; बोले- मैंने गलतियां की हैं

September 24, 2026
रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, पत्नी का बयान आया:सुनीता आहूजा बोलीं- इंसानों को जितना प्यार करो, कोई फायदा नहीं, धोखा ही देते हैं

रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, पत्नी का बयान आया:सुनीता आहूजा बोलीं- इंसानों को जितना प्यार करो, कोई फायदा नहीं, धोखा ही देते हैं

September 24, 2026
शाहरुख खान की नेटवर्थ ₹2,500 करोड़ कम हुई:अब भी देश के सबसे अमीर एक्टर; सलमान ₹3,000 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर

शाहरुख खान की नेटवर्थ ₹2,500 करोड़ कम हुई:अब भी देश के सबसे अमीर एक्टर; सलमान ₹3,000 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर

September 24, 2026
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड:37 लोगों का एक साथ रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया; 92 कैमरों का किया गया इस्तेमाल

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड:37 लोगों का एक साथ रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया; 92 कैमरों का किया गया इस्तेमाल

September 23, 2026
रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि देने पहुंचे; जुहू में हुआ अंतिम संस्कार

रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि देने पहुंचे; जुहू में हुआ अंतिम संस्कार

September 23, 2026
DHAR : पीजी कॉलेज में सात दिवसीय स्पोकन इंग्लिश प्रोग्राम शुरू, 100 छात्र-छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण..

DHAR : पीजी कॉलेज में सात दिवसीय स्पोकन इंग्लिश प्रोग्राम शुरू, 100 छात्र-छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण..

September 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, September 26, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home Entertainment

बॉलीवुड बुलेटिनः यश की ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर विवाद:पैपराजी पर भड़कीं नेहा धूपिया, आमिर खान के भाई ने मांगी माफी; जानिए आज की बड़ी खबरें

by Sabir Khan
July 1, 2026
in Entertainment
0
बॉलीवुड बुलेटिनः यश की ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर विवाद:पैपराजी पर भड़कीं नेहा धूपिया, आमिर खान के भाई ने मांगी माफी; जानिए आज की बड़ी खबरें
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर विवादों में आ गया है। वहीं, अवार्ड सेरेमनी से बाहर निकलते समय एक्ट्रेस नेहा धूपिया पैपराजी पर गुस्सा हो गईं। इसके अलावा, रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में राम कपूर के विवादित बयान पर को-कंटेस्टेंट्स के बीच बहस छिड़ गई है। मनोरंजन और फिल्मों से जुड़ी आज की टॉप खबरें पढ़िए- 1. यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के नए टीजर ‘लेडीज एंड लेडीज’ पर विवाद
अजय देवगन की फिल्म के बाद अब यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीज़र विवादों में आ गया है। मेकर्स ने फिल्म की फीमेल लीड्स नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत को दिखाते हुए एक टीज़र रिलीज किया। रेडिट (Reddit) पर यूजर्स का कहना है कि फीमेल कास्ट के इस विशेष टीज़र में भी यश को ही सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया गया है। लोगों ने इसे मेकर्स का रवैया बताते हुए आलोचना की है। कुछ यूजर्स ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के क्रिएटिव कंट्रोल और टीजर के डायलॉग्स पर भी सवाल उठाए हैं। करीब 850 से 1000 करोड़ रुपए के बड़े बजट वाली यह फिल्म अब 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 2. अवार्ड सेरेमनी के बाहर पैपराजी पर बुरी तरह भड़कीं नेहा धूपिया
गोल्ड स्ट्रीमिंग अवार्ड सेरेमनी से बाहर निकलते समय एक्ट्रेस नेहा धूपिया पैपराजी पर गुस्सा हो गईं। पैपराजी के पीछे से वीडियो और बैक शॉट लेने पर नाराजगी जताते हुए नेहा ने कहा, ‘यह बदतमीजी बंद होनी चाहिए। पीछे से इस तरह के शॉट्स कौन लेता है और कौन छापता है? हम बाहर आते हैं तो आप लोग बैग या बुक उठाकर पीछे से चलते हुए वीडियो बनाते हैं, यह सब अब नहीं चलेगा।’ नेहा ने साफ कहा कि वे पैपराजी से बहुत इज्जत से बात करती हैं, इसलिए उन्हें भी मर्यादा रखनी चाहिए। कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के साथ रनिंग करते हुए उनका एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। पूरी खबर पढ़िए… 3. राम कपूर के चीटिंग वाले बयान पर ‘लॉक अप’ शो में हुआ विवाद
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार विवाद बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में शो में एक्टर राम कपूर ने पार्टनर को धोखा देने (चीटिंग) को लेकर एक बयान दिया, जिस पर को-कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला भड़क गईं। राम कपूर ने कहा कि अगर पति-पत्नी के बीच सच्चा प्यार हो, तो धोखा देने के बाद भी रिश्ता खत्म नहीं होता। शादी एक मुश्किल सफर है और बुरे समय में अगर गलती से कुछ हो जाए, तो समय के साथ चीजें सुधर जाती हैं। इस पर आकांक्षा ने पलटवार करते हुए कहा कि फिजिकल इंटिमेसी कोई गलती नहीं बल्कि एक पूरी प्रक्रिया होती है, इसे गलती का नाम नहीं दिया जा सकता। पूरी खबर पढ़िए… 4. कश्मीरा शाह ने पैरों में गिरकर रोते हुए माफी मांगी: सुनीता आहूजा
रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में नजर आ रही गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ हुए पैच-अप पर बड़ा दावा किया है। सुनीता ने शो में को-कंटेस्टेंट माधुरी से बात करते हुए कहा कि कश्मीरा ने उनके पैरों पर गिरकर रोते हुए माफी मांगी थी, जिसके बाद उनका 15 साल पुराना घरेलू विवाद खत्म हुआ। इस बयान पर जब लाफ्टर शो के सेट पर कृष्णा और कश्मीरा से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे लॉक-अप शो देख रहे हैं और मामी वहां बहुत बढ़िया काम कर रही हैं। पूरी खबर पढ़िए… 5. राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम
एक्टर राम चरण की स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। Gulte की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। यह फिल्म एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी है जो अपने मेंटर की देखरेख में पैसे के पीछे भागने वाले खिलाड़ी से एक समर्पित खिलाड़ी बनता है और अपने गांव के सपने पूरे करता है। 6. फिल्म इंडस्ट्री में अभिषेक बच्चन के 26 साल पूरे, अनुभव साझा किए
एक्टर अभिषेक बच्चन ने फिल्म जगत में अपने 26 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से करीना कपूर के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। ईटाइम्स से बातचीत में अभिषेक ने कहा कि इतने सालों में सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि अब वह कैमरे के सामने ज्यादा सहज महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती करियर में काम खोने का डर और इनसिक्योरिटी रहती थी, लेकिन अब फैसलों में मैच्योरिटी आ गई है। वह कभी भी दूसरे एक्टर्स के काम या सफलता को लेकर इनसिक्योर नहीं रहे हैं। 7. आमिर खान के भाई ने विवाद पर मांगी माफी, कहा- मैं अपनी गलती सुधारूंगा आमिर खान और उनके छोटे भाई फैजल में सुलह हो चुकी है। कुछ महीनों पहले ही फैजल ने आमिर और परिवार के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए एक बयान दिया था और रिश्ते खत्म कर लिए थे। हालांकि अब फैजल का कहना है कि उन्होंने परिवार से माफी मांग ली है। सभी ने उन्हें माफ कर दोबारा अपना लिया है। इसी बीच फैजल ने आमिर को 5 जुलाई को होने वाली उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं भी दीं। फैजल खान ने उज्जवल त्रिवेदी को दिए इंटरव्यू में भाई आमिर को मैसेज देते हुए कहा, मैं आमिर, अम्मी और निखत से बस माफी मांगना चाहता हूं। मुझसे जो गलती हुई है, मैं उसकी माफी मांगता हूं। वो भी सोचें कि उन्होंने क्या गलती की है। वो अपना सुधारें, हम अपना सुधारें, तो अपने आप चीजें सुधर जाएंगी। पूरी खबर पढ़िए…

Share199Tweet124Share50
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
‘लव लॉटरी’- मूवी रिव्यू:प्यार किया, शादी की और फिर पति पर पत्नी के कत्ल का इल्जाम; आखिर असली कातिल कौन है?

‘लव लॉटरी’- मूवी रिव्यू:प्यार किया, शादी की और फिर पति पर पत्नी के कत्ल का इल्जाम; आखिर असली कातिल कौन है?

September 25, 2026
DHAR : जयेश राजपुरोहित तीसरी बार बने धार जिले के जिला आयोग मित्र, मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए करेंगे कार्य..

DHAR : जयेश राजपुरोहित तीसरी बार बने धार जिले के जिला आयोग मित्र, मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए करेंगे कार्य..

September 25, 2026
‘द वन’- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

‘द वन’- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

September 25, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In