• Latest
  • Trending
  • All
राज बब्बर@74; रेप सीन देखकर मां रो पड़ी थीं:मुस्लिम पत्नी का धर्म बदलने से किया इनकार, शाहरुख ने पूछा- सच में किस करते हो

राज बब्बर@74; रेप सीन देखकर मां रो पड़ी थीं:मुस्लिम पत्नी का धर्म बदलने से किया इनकार, शाहरुख ने पूछा- सच में किस करते हो

June 23, 2026
झाबुआ में सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात : स्व-सहायता समूहों को ₹300 करोड़ का ऋण, ₹283 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन..

झाबुआ में सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात : स्व-सहायता समूहों को ₹300 करोड़ का ऋण, ₹283 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन..

July 31, 2026
नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें

नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें

July 31, 2026
‘अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है’:संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए

‘अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है’:संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए

July 31, 2026
सोनू सूद ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन:केक काटकर बांटी खुशियां, ऑफिस के बाहर उमड़े फैंस; तस्वीरें खिंचवाईं

सोनू सूद ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन:केक काटकर बांटी खुशियां, ऑफिस के बाहर उमड़े फैंस; तस्वीरें खिंचवाईं

July 31, 2026
‘खतरों के खिलाड़ी’ की स्टारकास्ट ने किए बड़े खुलासे:शगुन ने बताया सबसे फियरलेस कंटेस्टेंट का नाम; जैस्मीन बोलीं- हेल्थ खराब हुई तो सबसे दूर हो जाऊंगी

‘खतरों के खिलाड़ी’ की स्टारकास्ट ने किए बड़े खुलासे:शगुन ने बताया सबसे फियरलेस कंटेस्टेंट का नाम; जैस्मीन बोलीं- हेल्थ खराब हुई तो सबसे दूर हो जाऊंगी

July 31, 2026
मुमताज@79, अमिताभ के लिए छोड़ी मर्सिडीज:शम्मी कपूर का प्रपोजल ठुकराया, जीतेंद्र और शशि कपूर बी ग्रेड हीरोइन मानते थे; जानिए किस्से

मुमताज@79, अमिताभ के लिए छोड़ी मर्सिडीज:शम्मी कपूर का प्रपोजल ठुकराया, जीतेंद्र और शशि कपूर बी ग्रेड हीरोइन मानते थे; जानिए किस्से

July 31, 2026
CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा दांव : ग्वालियर में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, ₹3500 करोड़ निवेश और 14 हजार रोजगार..

CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा दांव : ग्वालियर में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, ₹3500 करोड़ निवेश और 14 हजार रोजगार..

July 30, 2026
मूवी रिव्यू- ‘भाई तेरा स्टार है’:कहानी में दम नहीं, कॉमेडी में हंसी नहीं, राघव जुयाल की पहली सोलो लीड ने किया सिरदर्द

मूवी रिव्यू- ‘भाई तेरा स्टार है’:कहानी में दम नहीं, कॉमेडी में हंसी नहीं, राघव जुयाल की पहली सोलो लीड ने किया सिरदर्द

July 30, 2026
‘मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’:सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं

‘मैं थोड़ा-बहुत यंग ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं’:सौरव दास बोले- दोस्त ने की तुलना, कंगना रनोट के साथ कॉफी पर जाने को तैयार हैं

July 30, 2026
रेणुका शहाणे को मिली थी खून से लिखी चिट्ठी:बोलीं- मैं डर गई, यह प्यार नहीं बल्कि डराने वाली दीवानगी थी

रेणुका शहाणे को मिली थी खून से लिखी चिट्ठी:बोलीं- मैं डर गई, यह प्यार नहीं बल्कि डराने वाली दीवानगी थी

July 30, 2026
फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज:ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में लॉन्च, दिवाली 2026 पर रिलीज होगा पहला पार्ट

फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज:ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में लॉन्च, दिवाली 2026 पर रिलीज होगा पहला पार्ट

July 30, 2026
भूख से बचने के लिए दोपहर तक सोता था:अन्नू कपूर बोले- जेब खाली थी, ड्राइवर ने बुरे वक्त में नहीं छोड़ा, कहा- पाप लगेगा

भूख से बचने के लिए दोपहर तक सोता था:अन्नू कपूर बोले- जेब खाली थी, ड्राइवर ने बुरे वक्त में नहीं छोड़ा, कहा- पाप लगेगा

July 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, August 1, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home Entertainment

राज बब्बर@74; रेप सीन देखकर मां रो पड़ी थीं:मुस्लिम पत्नी का धर्म बदलने से किया इनकार, शाहरुख ने पूछा- सच में किस करते हो

by Sabir Khan
June 23, 2026
in Entertainment
0
राज बब्बर@74; रेप सीन देखकर मां रो पड़ी थीं:मुस्लिम पत्नी का धर्म बदलने से किया इनकार, शाहरुख ने पूछा- सच में किस करते हो
532
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

महाभारत बनाने वाले बी.आर. चोपड़ा इस शो से पहले एक फिल्म बना रहे थे। नाम था ‘इंसाफ का तराजू’। कोई भी बड़ा एक्टर फिल्म में विलेन रमेश गुप्ता बनने के लिए तैयार नहीं था, जिसे जीनत अमान और पद्मिनी कोल्हापुरे के किरदारों का बलात्कार करते दिखाया जाना था। हर एक्टर को डर था कि यह रोल उसकी इमेज बिगाड़ देगा। तभी एक न्यूकमर एक्टर ने इस रोल के लिए हामी भर दी। फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर हो गई। उस नए एक्टर का अभिनय इतना दमदार था कि जब वह मां के साथ फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचा, तो फिल्म देखने के बाद हर कोई उससे नफरत करने लगा। रेप सीन का ऐसा असर हुआ कि प्रीमियर में ही नाराज लोग शक्लें बनाते हुए गालियां देने लगे। यह सब देखकर मां वहीं रो पड़ीं और कहा, ‘बेटा, हम कम खा लेंगे, लेकिन ऐसे काम मत किया करो।’ वो एक्टर थे, राज बब्बर, जो आज 74 साल के हो चुके हैं। जन्मदिन के खास मौके पर जानिए उनकी जिंदगी और करियर से जुड़े कुछ अनसुने किस्से- राज बब्बर का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ राज बब्बर का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके दादा और पिता दोनों रेलवे में काम करते थे। परिवार विभाजन के बाद आगरा के टूंडला आ बसा था। बचपन किराए के मकानों में बीता। उन्होंने आगरा कॉलेज से पढ़ाई पूरी की और 1975 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से ग्रेजुएशन किया। NSD में मेथड एक्टिंग की ट्रेनिंग ने उन्हें स्ट्रीट थिएटर से लेकर बड़े पर्दे तक की राह दिखाई। फिल्मों में एक्टिंग करने मुंबई आने के बाद शुरुआत में उन्होंने करीब 14 फिल्मों में बहुत छोटे-छोटे रोल किए थे। उनकी पहली फिल्म ‘शारदा’ थी, जिसमें उनका सिर्फ एक डायलॉग था। वहीं, उन्हें बड़ा ब्रेक 1980 में बी.आर. चोपड़ा की फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ से मिला। इसमें राज बब्बर ने रेपिस्ट रमेश गुप्ता का रोल किया। फिल्म देख नाराज थीं मां, खुशी के आंसू समझकर छू लिए पैर फिल्म के प्रीमियर में राज बब्बर अपनी मां के साथ दिल्ली गए। रेप सीन को देखकर मां की आंखों में आंसू आ गए थे। राज बब्बर ने टीवी शो ‘आप की अदालत’ में बताया था, ‘जब फिल्म का प्रीमियर हुआ, तो मैं अपनी मां के साथ विज्ञान भवन (दिल्ली) में उसे देखने के लिए गया था। जब हम फिल्म देखकर इंटरवल में बैठे थे, तो हमें किसी ने पहचाना नहीं। हम फिल्म देखते रहे। उसके बाद एंड में मुझे बहुत गालियां पड़ रही थीं। इंटरवल में भी हर आदमी मुझे गाली दे रहा था। खासकर औरतें बहुत गालियां दे रही थीं।’ उन्होंने आगे कहा था, ‘मेरी मां को बहुत बुरा लगा। जब हम टैक्सी में बैठ गए, तो मेरी मां रोने लगी। मुझे लगा कि खुशी के आंसू आ रहे हैं कि उनके बेटे ने फिल्म में काम किया है। मैंने खुशी में मां के पांव छू लिए। तब उन्होंने मेरे सिर पर हाथ फेरते हुए कहा, ‘बेटा, हम कम खा लेंगे, लेकिन तू ऐसा काम मत कर।’ एक्टर ने आगे कहा था, ‘तब मुझे लगा कि मेरी ड्रामा स्कूल की ट्रेनिंग और मेरी पूरी मेहनत सफल हो गई। मां के इन शब्दों से मुझे लगा कि मुझे कामयाबी मिल गई। मेरी मां ने भी समझा कि मैं ऐसा ही काम करता हूं। अगर ऐसा न करूं, तो मैं अपने उस रोल में सफल नहीं हुआ।’ राज बब्बर का ‘निकाह’ (1982) में सलमा आगा और दीपक पाराशर के साथ निभाया गया रोल यादगार रहा। ‘आज की आवाज’ (1984) में स्मिता पाटिल के साथ प्रोफेसर का रोल, जहां वे विजिलांटे बन जाते हैं, ने उन्हें क्रिटिकल अक्लेम दिलाया। इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला। राज बब्बर अपने करियर में कई फिल्मों में विलेन के रोल में नजर आए। इनमें ‘इंसाफ का तराजू’ (1980), ‘साजिश’ (1988), ‘आंखें’ (1993), ‘दलाल’ (1993), ‘अंदाज’ (1994), ‘द गैम्बलर’ (1995), ‘याराना’ (1995), ‘बरसात’ (1995), ‘जिद्दी’ (1997), ‘गुंडागर्दी’ (1997), ‘दाग: द फायर’ (1999) और ‘इंडियन’ (2001) जैसी कई फिल्में शामिल हैं। मुस्लिम पत्नी का धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था परिवार राज बब्बर और उनकी पहली पत्नी नादिरा जहीर की लव स्टोरी रंगमंच से शुरू होकर जीवन के कठिन इम्तिहानों तक पहुंची। NSD में हुई पहली मुलाकात धीरे-धीरे गहरे प्यार में बदल गई। उस समय नादिरा, राज बब्बर की सीनियर थीं और नाटकों का डायरेक्शन करती थीं। नादिरा के लिखे एक नाटक में राज बब्बर ने एक्टिंग की थी। नादिरा, राज बब्बर से चार साल बड़ी थीं और मुस्लिम परिवार से थीं, जबकि राज पंजाबी हिंदू थे। शादी के समय राज बब्बर का परिवार चाहता था कि नादिरा धर्म बदलकर निर्मला या निर्देश जैसा नाम अपना ले, लेकिन राज बब्बर ने साफ कह दिया, ‘नादिरा हैं, तो नादिरा ही रहेंगी।’ उन्होंने न धर्म परिवर्तन कराया और न ही नाम बदला। इस फैसले में राज बब्बर के पिता ने भी उनका पूरा साथ दिया था। दोनों ने 1975 में बिना किसी धर्म परिवर्तन के गुरुद्वारे में आनंद कारज रस्म के तहत शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे जूही और आर्य हुए। मौत से पहले ही स्मिता ने कहा था- ज्यादा दिन साथ नहीं रहूंगी फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद राज बब्बर की मुलाकात एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से हुई। दोनों फिल्म ‘भीगी पलकें’ (1982) की शूटिंग के दौरान करीब आए। यह रिश्ता इतना गहरा हुआ कि राज बब्बर ने अपनी पहली पत्नी और बच्चों को छोड़कर 1983 में स्मिता से शादी कर ली। हालांकि, 1986 में स्मिता ने बेटे प्रतीक (प्रतीक बब्बर) को जन्म दिया और डिलीवरी के दौरान हुई दिक्कतों की वजह से उनकी मौत हो गई। स्मिता पाटिल ने मौत से कुछ महीनों पहले ही अपनी मौत की भविष्यवाणी भी की थी। उन्होंने कई बार महेश भट्ट से कहा था कि वह ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं हैं, क्योंकि उनके हाथों की लकीरों में जीवन रेखा बहुत छोटी थी। स्मिता पति राज बब्बर से भी कहती थीं, ‘मैं ज्यादा दिनों तक आपका साथ नहीं निभा सकूंगी।’ इस पर वह अक्सर गुस्से में उन्हें चुप करवा देते थे। ऐसे में स्मिता अपने मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत से कहती थीं, ‘मैं जब मर जाऊं, तो मुझे नई-नवेली दुल्हन की तरह सजाकर उठाना।’ स्मिता पाटिल के निधन ने राज बब्बर को भीतर तक झकझोर दिया। ऐसे कठिन समय में नादिरा ने शिकायतों से ऊपर उठकर, बीती कड़वाहटों को पीछे छोड़, राज बब्बर को फिर से अपने जीवन में जगह दी। बेटे ने शादी में राज बब्बर को नहीं बुलाया राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक के रिश्ते में पिछले कुछ सालों से काफी दूरियां आ गई हैं। जब स्मिता पाटिल का निधन हुआ, तब प्रतीक केवल 15 दिन के थे। जिसके बाद प्रतीक का पालन-पोषण उनके नाना-नानी ने किया। फरवरी 2025 में प्रतीक ने एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी से दूसरी शादी की, लेकिन इस इवेंट में उन्होंने राज बब्बर और अपने सौतेले भाई-बहनों को इनवाइट नहीं किया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने नाम से ‘बब्बर’ सरनेम हटाकर आधिकारिक तौर पर ‘प्रतीक स्मिता पाटिल’ कर लिया। हाल ही में राज बब्बर की पहली पत्नी से बेटे आर्य ने दूसरी पत्नी से बेटे प्रतीक पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पिता की संपत्ति और पैसे का फायदा उठाया। विक्की लालवानी से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हमें समझ ही नहीं आया कि अपनी पूर्व पत्नी से तलाक का मामला सुलझते ही उसने अचानक हमसे संपर्क करना क्यों बंद कर दिया। मैंने उसे कई मैसेज किए, कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।’ आर्य ने कहा था, ‘जब तुम्हारा (प्रतीक) करियर अच्छा नहीं चल रहा होता और गुजारा करने के लिए पापा से जेब खर्च चाहिए होता है, तब वो तुम्हारे पिता होते हैं। जब तुम्हें उस घर में रहना होता है, जो तुम्हारे पिता ने स्मिता मां के लिए खरीदा था, तब भी वो तुम्हारे पिता होते हैं। जब तुम्हें सारे फायदे चाहिए होते हैं, तब भी वो तुम्हारे पिता होते हैं, लेकिन जब समाज के सामने उन्हें अपना पिता मानने और सम्मान देने की बारी आती है, तब वो तुम्हारे पिता नहीं रह जाते।’ प्रतीक ने यह भी कहा कि यह बहुत दुखद है कि जिस स्मिता मां के लिए मेरे पिता ने अपना परिवार छोड़ा था, आज उसी स्मिता मां का बेटा उन्हें अपना पिता मानने को तैयार नहीं है।’ शाहरुख ने राज बब्बर से मजेदार सवाल पूछा था शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) की कैंटीन चलाते थे, जहां बचपन में स्कूल के बाद शाहरुख घंटों बिताते थे और वहीं उनकी मुलाकात राज बब्बर से भी होती थी। शाहरुख राज बब्बर को प्यार से ‘बब्बर शेर अंकल’ कहकर बुलाते थे। आप की अदालत में शाहरुख ने मजाक में कहा था कि राज बब्बर से उन्होंने शरारतें करना भी सीखा था। एक किस्सा बताते हुए उन्होंने कहा था कि एक प्ले में किसिंग सीन था। वो बड़े रियल लाइफ प्ले हुआ करते थे, तो रोहिणी जी (रोहिणी हट्टंगड़ी) के साथ उनका (राज बब्बर) किसिंग सीन था। तो मैंने एक दिन उनसे बोला, ‘अंकल, अंकल, आप सच में उनको किस करते हो?’ इस पर राज ने कहा, ‘बेटा, जाकर आंटी से पूछ लो। वो बताएंगी तुमको।’ शाहरुख ने आगे कहा था कि उन्होंने मुझे काफी प्यार किया। ये नहीं कह रहा कि उन्होंने मुझे बदमाशी सिखाई, लेकिन मुझको बहुत प्यार किया। सलमान ने सरप्राइज में लग्जरी कार गिफ्ट की थी सलमान खान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में राज बब्बर ने करीना कपूर के पिता का किरदार निभाया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस रोल के लिए सलमान खान से कोई फीस भी नहीं ली थी। हालांकि, शूटिंग पूरी होने के आखिरी दिन सलमान ने राज बब्बर को बिना बताए एक लग्जरी फोर-व्हीलर कार गिफ्ट कर दी थी। सलमान के इस सरप्राइज और दरियादिली से राज बब्बर इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों में आंसू आ गए। ………….. यह खबर भी पढ़ें… थलापति विजय@52; पत्नी ने लगाया बेवफाई का आरोप:पैरेंट्स पर किया केस; रजनीकांत से ज्यादा 200 करोड़+ कमाई वाली फिल्में दीं, तीसरे सबसे अमीर CM एक लड़का, जिसके पिता तमिल फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर थे। पिता चाहते थे कि बेटा डॉक्टर बने, लेकिन बेटे को फिल्मों का हीरो बनना था। जब पिता ने फिल्मों में आने से मना किया, तो वह घर में एक चिट्ठी छोड़कर निकल गया-‘मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना।’ परिवार में हड़कंप मच गया। बाद में वह पास के एक थिएटर में मिला और पिता उसे घर ले आए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Share213Tweet133Share53
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
झाबुआ में सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात : स्व-सहायता समूहों को ₹300 करोड़ का ऋण, ₹283 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन..

झाबुआ में सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात : स्व-सहायता समूहों को ₹300 करोड़ का ऋण, ₹283 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन..

July 31, 2026
नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें

नीतीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर को दी सलाह:रामायण का ट्रेलर देखने के बाद बोले- कृपया अपनी वाणी को अब और प्रदूषित न करें

July 31, 2026
‘अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है’:संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए

‘अभी तो उसको एक थप्पड़ पड़ा है’:संजय सिंह ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, बोले- जेपी नड्डा जी अपनी सांसद को समझाइए

July 31, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In