• Latest
  • Trending
  • All
फिल्म काला हिरण के मेकर्स पर भड़के गोविंद नामदेव:बोले- मुझे धोखे में रखा, ट्रेलर देखकर पता चला कि सलमान को टारगेट कर रहे हैं

फिल्म काला हिरण के मेकर्स पर भड़के गोविंद नामदेव:बोले- मुझे धोखे में रखा, ट्रेलर देखकर पता चला कि सलमान को टारगेट कर रहे हैं

June 14, 2026
हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वे वीनस्टीन MeToo मामले में फिर दोषी करार:कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा; बोले- मैंने गलतियां की हैं

हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वे वीनस्टीन MeToo मामले में फिर दोषी करार:कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा; बोले- मैंने गलतियां की हैं

September 24, 2026
रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, पत्नी का बयान आया:सुनीता आहूजा बोलीं- इंसानों को जितना प्यार करो, कोई फायदा नहीं, धोखा ही देते हैं

रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, पत्नी का बयान आया:सुनीता आहूजा बोलीं- इंसानों को जितना प्यार करो, कोई फायदा नहीं, धोखा ही देते हैं

September 24, 2026
शाहरुख खान की नेटवर्थ ₹2,500 करोड़ कम हुई:अब भी देश के सबसे अमीर एक्टर; सलमान ₹3,000 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर

शाहरुख खान की नेटवर्थ ₹2,500 करोड़ कम हुई:अब भी देश के सबसे अमीर एक्टर; सलमान ₹3,000 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर

September 24, 2026
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड:37 लोगों का एक साथ रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया; 92 कैमरों का किया गया इस्तेमाल

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड:37 लोगों का एक साथ रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया; 92 कैमरों का किया गया इस्तेमाल

September 23, 2026
रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि देने पहुंचे; जुहू में हुआ अंतिम संस्कार

रानी मुखर्जी की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स:शाहरुख-आमिर और आलिया श्रद्धांजलि देने पहुंचे; जुहू में हुआ अंतिम संस्कार

September 23, 2026
DHAR : पीजी कॉलेज में सात दिवसीय स्पोकन इंग्लिश प्रोग्राम शुरू, 100 छात्र-छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण..

DHAR : पीजी कॉलेज में सात दिवसीय स्पोकन इंग्लिश प्रोग्राम शुरू, 100 छात्र-छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण..

September 23, 2026
सलमान के बयान पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन:ट्रोलिंग वाले बयान पर बोले- जिंदगी में इतने पॉजिटिव काम हैं, तो नेगेटिव चीजों में क्यों पड़ें

सलमान के बयान पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन:ट्रोलिंग वाले बयान पर बोले- जिंदगी में इतने पॉजिटिव काम हैं, तो नेगेटिव चीजों में क्यों पड़ें

September 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड जीतकर भावुक कार्तिक आर्यन:कहा- ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखा, जहां लोग हंसते हैं; छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ

नेशनल अवॉर्ड जीतकर भावुक कार्तिक आर्यन:कहा- ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखा, जहां लोग हंसते हैं; छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ

September 23, 2026
गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग लालबागचा राजा पहुंचे:कुछ देर पहले पत्नी सुनीता अकेले पहुंची थीं; अनन्या पांडे ने पिता के साथ किए दर्शन

गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग लालबागचा राजा पहुंचे:कुछ देर पहले पत्नी सुनीता अकेले पहुंची थीं; अनन्या पांडे ने पिता के साथ किए दर्शन

September 23, 2026
कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड:इसके लिए 15kg वजन घटाया था; फाल्के सम्मान पाने वाले अनंत नाग 11वीं तक ही पढ़े

कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड:इसके लिए 15kg वजन घटाया था; फाल्के सम्मान पाने वाले अनंत नाग 11वीं तक ही पढ़े

September 23, 2026
DHAR : शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिला, लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण की मांग..

DHAR : शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिला, लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण की मांग..

September 22, 2026
अक्षय खन्ना ने शूटिंग से 7 दिन पहले ‘दृश्यम-3’ छोड़ी:डायरेक्टर बोले- ये कौनसा तरीका है; 3 दिन में री-राइट किया कैरेक्टर

अक्षय खन्ना ने शूटिंग से 7 दिन पहले ‘दृश्यम-3’ छोड़ी:डायरेक्टर बोले- ये कौनसा तरीका है; 3 दिन में री-राइट किया कैरेक्टर

September 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, September 25, 2026
  • Login
Bhartiya News
  • होम
  • ताजा खबरे
    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    MP : भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    Bhopal : छात्रा से छेड़छाड़ कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, महाकुंभ में साधु के वेश में छिपा था।

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर पर दिन में 8 घंटे की बिजली खपत पर 20% छूट देने का प्लान तैयार किया..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, युवक गिरफ्तार..

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी के लिए जैत में भव्य आयोजन, शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गीत गाकर मेहमानों को मोहित किया।

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    MP : युवती ने की आत्महत्या, छत के पाइप से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Good news : मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 10वी 12वीं के विद्यार्थी के लिए अब दो मुख्य परीक्षा होंगी फेल होने पर दोबारा दें सकेंगे परीक्षा..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    Shiv Navratri 2025 : 17 फरवरी से शुरू होगा शिव आराधना का महापर्व..

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

    डाइट में शामिल करें ये 4 हाई प्रोटीन फूड, तेजी से वजन घटाने में करेंगे मदद

  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us
No Result
View All Result
Bhartiya News
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
  • देश विदेश
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
Home Entertainment

फिल्म काला हिरण के मेकर्स पर भड़के गोविंद नामदेव:बोले- मुझे धोखे में रखा, ट्रेलर देखकर पता चला कि सलमान को टारगेट कर रहे हैं

by Sabir Khan
June 14, 2026
in Entertainment
0
फिल्म काला हिरण के मेकर्स पर भड़के गोविंद नामदेव:बोले- मुझे धोखे में रखा, ट्रेलर देखकर पता चला कि सलमान को टारगेट कर रहे हैं
504
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Contact News Publisher

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब सीनियर एक्टर गोविंद नामदेव ने फिल्म के मेकर्स पर धोखा देने और उन्हें अंधेरे में रखने का गंभीर आरोप लगाया है। नामदेव ने कहा कि मेकर्स ने उन्हें फिल्म की जो कहानी सुनाई थी, असल में वैसी फिल्म नहीं बनाई गई है। यह फिल्म साल 1998 के काले हिरण शिकार केस पर आधारित बताई जा रही है, जिस पर सलमान खान ने भी अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल को लेकर कानूनी एक्शन लिया है। गोविंद नामदेव ने साफ किया है कि वे सलमान को अपना करीबी दोस्त मानते हैं और उनके खिलाफ किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे। पहले ‘संभल’ नाम बताया, फिर कार्रवाई की बात 71 साल के दिग्गज अभिनेता गोविंद नामदेव ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने यह प्रोजेक्ट साइन किया था, तब उन्हें कुछ और जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा, “शुरुआत में मुझे मेकर्स ने बताया था कि हम ‘संभल’ नाम की एक फिल्म बना रहे हैं। उस समय मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर इसकी कहानी को पूरी तरह बदल दिया जाएगा।” बाद में मेकर्स ने उन्हें कहा कि फिल्म का नाम ‘काला हिरण’ है और इसमें सिर्फ सलमान खान के केस से जुड़ी अदालती कार्रवाई को ही दिखाया जाएगा, जो पहले से ऑन रिकॉर्ड है। कहा- धोखे से मेरा इस्तेमाल किया गोविंद नामदेव ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद जब उन्होंने इसे देखा तो उन्हें गहरा झटका लगा। उन्होंने कहा, “जैसे ही मैंने ट्रेलर देखा, मैं पूरी तरह हिल गया। मुझे तुरंत समझ आ गया कि जिस फिल्म के लिए मैंने शूटिंग की थी, यह उससे बिल्कुल अलग है। हमें कभी नहीं बताया गया था कि सलमान खान जैसा दिखने वाला कोई किरदार बनाया जाएगा और उसे इस तरह गलत तरीके से पेश किया जाएगा। ट्रेलर देखकर मुझे लगा कि मुझे अंधेरे में रखकर मेरा इस्तेमाल किया गया है। जो मुझे बताया गया और जो बनाया गया, उसमें जमीन-आसमान का अंतर है।” लॉरेंस गैंग को अपना आदर्श नहीं मान सकता एक्टर ने सलमान खान के साथ अपनी पुरानी दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि वे कभी भी ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनते जो उनके दोस्त को टारगेट करती हो। नामदेव ने लॉरेंस गैंग को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “मैं किसी भी लॉरेंस गैंग को अपना आदर्श नहीं मान सकता। मैं ऐसा सोच भी नहीं सकता। मुझे मेकर्स ने भरोसा दिया था कि मैं सिर्फ कोर्ट का सीन कर रहा हूं और कोर्ट फाइल के बाहर से कुछ भी नया नहीं जोड़ा जा रहा है। लेकिन अब जो चीजें सामने आई हैं, उसने मुझे बेहद असहज कर दिया है।” अमित जानी ने आरोपों को खारिज किया वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने गोविंद नामदेव के सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा गोविंद को फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट पढ़ाई गई थी। उन्हे मामले की पूरी जानकारी थी। अमित ने गोविंद नामदेव पर कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें अदालत में घसीटने की बात कही है। सलमान ने मेकर्स को भेजा नोटिस वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक्टर सलमान खान की उस अर्जी पर नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म काला हिरण की रिलीज और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की। कोर्ट ने प्रोड्यूसर अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, डायरेक्टर भारत श्रीनेत, अक्षय पांडे और प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य लोगों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने सलमान खान की उस अर्जी पर भी विचार किया, जिसमें फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई। कोर्ट को बताया गया कि फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को जारी कर दिया गया, जबकि पहले संकेत दिया गया था कि इसे 20 जून को रिलीज किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 जून के लिए तय कर दी। नीले ब्रेसलेट को पहचान का चिन्ह बताया सलमान की अर्जी में कहा गया है कि फिल्म और उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट 1998 के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित या उस पर आधारित प्रतीत होते हैं। याचिका के अनुसार, भले ही एक्टर का नाम सीधे तौर पर इस्तेमाल नहीं किया गया हो, लेकिन पोस्टर, प्रमोशनल कंटेंट और प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के पब्लिक बयानों से दर्शक उन्हें आसानी से पहचान सकते हैं। याचिका में 29 मई 2026 को जारी एक पोस्टर का भी उल्लेख किया गया। दावा किया गया कि उसमें दिखाया गया किरदार सलमान से मिलता-जुलता है और उसने एक्टर के पहचान चिन्ह माने जाने वाले नीले रंग के ब्रेसलेट जैसा ब्रेसलेट पहना हुआ है। अमित जानी के बयानों का भी हवाला दिया अर्जी में यह भी कहा गया है कि पोस्टर में किरदार को हथियार के साथ दिखाया गया है, जबकि आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में सलमान बरी हो चुके हैं। एक्टर का कहना है कि इससे गलत संदेश जा सकता है। सलमान के वकील ने यह भी तर्क दिया कि फिल्म की कहानी उन मामलों से जुड़ी लगती है, जो अभी उच्च अदालतों में विचाराधीन हैं। याचिका के अनुसार, ऐसे विषयों पर आधारित कंटेंट का प्रमोशन लंबित न्यायिक कार्यवाही को प्रभावित कर सकता है और निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार पर असर डाल सकता है। अर्जी में फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी के कथित मीडिया इंटरव्यू, सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक बयानों का भी हवाला दिया गया। कहा गया कि इनमें फिल्म को काला हिरण मामले और गैंगस्टर लॉरेंस से जोड़ा गया, जिससे प्रमोशन हासिल करने की कोशिश की गई। याचिका के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को एक लीगल नोटिस भेजा गया था, जिसमें फिल्म के डेवलपमेंट और प्रमोशन को रोकने की मांग की गई थी। हालांकि, एक्टर का आरोप है कि नोटिस के बावजूद प्रमोशनल एक्टिविटीज जारी रहीं, जिससे उन्हें कोर्ट आना पड़ा। सलमान ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की सलमान ने कोर्ट से मांग की कि विवाद के अंतिम निपटारे तक फिल्म से जुड़े किसी भी टीजर, ट्रेलर, पोस्टर या अन्य प्रमोशनल मटीरियल के पब्लिकेशन, ब्रॉडकास्ट और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए और फिल्म की रिलीज भी रोक दी जाए। फिल्म काला हिरण का फर्स्ट लुक जारी बता दें कि काला हिरण मामले से प्रेरित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक कल जारी किया गया था। जिसमें सलमान खान का जिक्र अयान खान और लॉरेंस का जिक्र लॉयन के नाम से किया गया है। फिल्म का निर्देशन भारत एस. श्रीनाथ ने किया है। जबकि अमित जानी इसके लेखक और निर्माता हैं। सलमान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ा इससे पहले फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ दिया था। जानी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में कहा था, हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं। जानी ने आगे कहा कि तो मैं किसका जवाब दूं? क्या मैं सलमान खान की टूलकिट द्वारा हजारों गालियां दिलवाई गईं और धमकियां दिलवाई गईं, उनका जवाब दूं? क्या मैं इस नोटिस का जवाब दूं? वहीं, इससे पहले ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा था कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है। वहीं ABP न्यूज के साथ बातचीत में जानी ने कहा था कि ‘काला हिरण’ बिश्नोई समाज के संघर्ष, उनकी विरासत और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है। सलमान खान फिल्म का सिर्फ एक पार्ट हैं। 1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था। काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया। वहीं, 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा मिली। इसी मामले में बाकी कलाकारों को बरी कर दिया गया था। बाद में सलमान को जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 के लिए तय की है। सलमान खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘फिल्म काला हिरण में सलमान की इमेज बिगाड़ने की कोशिश’:सोनू मिश्रा बोले- कहा गया सलमान भी आ जाएं, तब भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे ‘आपकी जिंदगी का सबसे बड़ा किरदार आपको ऑफर किया जा रहा है…’ 14 अप्रैल को आए एक फोन कॉल से अभिनेता सोनू मिश्रा को लगा कि उनके करियर का बड़ा मोड़ आने वाला है। जल्दबाजी में टिकट भेजी गई, शूट के लिए यूपी बुलाया गया और बताया गया कि फिल्म एक बड़े सुपरस्टार से जुड़ी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Share202Tweet126Share50
Sabir Khan

Sabir Khan

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

Badnawar : मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार को श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।

January 29, 2024
धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

धार : शहर के इमामबाड़े को लेकर मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन।

August 20, 2023
धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

धरमपुरी में कुछ समय के लिए छाया सन्नाटा, आम लोगों की समझ से परे अफरातफरी मच गई और नगर की दुकानों के सटर गिरने लगें।

March 16, 2021

किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन एसीएम ने समझा-बुझाकर धरना कराया समाप्त

0
पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बेटी ने पिता के बारे में बताई ये बात

0
फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

फिरोजपुर में दो पक्षों में झगड़ा, गांव पहुंची पुलिस टीम को भी घेरा, बचाव में करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वे वीनस्टीन MeToo मामले में फिर दोषी करार:कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा; बोले- मैंने गलतियां की हैं

हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वे वीनस्टीन MeToo मामले में फिर दोषी करार:कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा; बोले- मैंने गलतियां की हैं

September 24, 2026
रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, पत्नी का बयान आया:सुनीता आहूजा बोलीं- इंसानों को जितना प्यार करो, कोई फायदा नहीं, धोखा ही देते हैं

रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा, पत्नी का बयान आया:सुनीता आहूजा बोलीं- इंसानों को जितना प्यार करो, कोई फायदा नहीं, धोखा ही देते हैं

September 24, 2026
शाहरुख खान की नेटवर्थ ₹2,500 करोड़ कम हुई:अब भी देश के सबसे अमीर एक्टर; सलमान ₹3,000 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर

शाहरुख खान की नेटवर्थ ₹2,500 करोड़ कम हुई:अब भी देश के सबसे अमीर एक्टर; सलमान ₹3,000 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर

September 24, 2026
Bhartiya News

Copyright © 2017 Bhartiya News

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरे
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • भोपाल
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदा पुरम
    • रीवा
    • सागर
    • शहडोल
  • देश विदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
  • संस्कृति
  • अपराध
  • राजनीति
  • विशेष
  • वीडियो
  • Important Links
    • About us
    • Privacy Policy
    • Discliamer
    • E paper
    • Terms & Conditions
    • वीडियो
    • Contact Us

Copyright © 2017 Bhartiya News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In