पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने किया नेतृत्व, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और परिवारजनों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प..
धार@साबिर खान fm
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस लाइन धार स्थित मोतीवन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा उपस्थित रहे। उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण और पौधों का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
मोतीवन परिसर में लगाए गए 125 पौधे…
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान मोतीवन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 125 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों ने हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।
कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अभिषेक चौधरी (आईएएस), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार, आशी शर्मा (आईएएस), परिवीक्षाधीन सहायक कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारूल बेलापुरकर, नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा (आईपीएस), उप पुलिस अधीक्षक आनंद तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक गगन हनवत (परिवीक्षाधीन) तथा रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम बिश्नोई सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सामाजिक संगठनों ने भी निभाई भागीदारी….
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भारत विकास परिषद, आओ सहेजे धरा और भू माई फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके अलावा पुलिस लाइन धार में निवासरत अधिकारी-कर्मचारियों के परिवारजनों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।






























