Contact News Publisher
भोपाल की पीपुल्स मेडिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित परिणामों में डॉ. सेरेना खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे कॉलेज में टॉप किया और गोल्ड मेडल हासिल किया है।
धार@साबिर खान fm
डॉ. सेरेना खान की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और जुनून का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने न केवल अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
परिवार और शुभचिंतकों ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत और समर्पण का फल है। इस सफलता के पीछे परिवार का सहयोग और दुआएं भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
डॉ. सेरेना खान अब युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई हैं, जो यह साबित करती हैं कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
स्थिति: डॉ. सेरेना खान ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया, क्षेत्र में खुशी का माहौल।


































