मध्यप्रदेश मुस्लिम पिछड़ा वर्ग विकास परिषद ने धार जिले के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मोहसीन कुरैशी, पिता असरफ हुसैन, निवासी धार को जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। यह नियुक्ति परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ अजीज द्वारा जारी आधिकारिक पत्र क्रमांक संगठन 125, दिनांक 09 सितंबर 2025 के माध्यम से की गई है।
धार@साबिर खान fm
परिषद के मुख्य संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं, जबकि संगठन के संस्थापक स्वर्गीय मो. इब्राहीम कुरैशी, पूर्व राज्यमंत्री, रहे हैं। यह परिषद राज्य की 38 घोषित मुस्लिम पिछड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व करती है और पिछड़ा वर्ग आयोग के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत कर छूटी हुई जातियों को ओबीसी सूची में शामिल कराने के साथ-साथ शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए कार्यरत है।
मोहसीन कुरैशी को यह जिम्मेदारी डॉ. अकबर खान (अमेले वाले), प्रदेश संयुक्त सचिव, तथा हाजी मुजीब कुरैशी के प्रस्ताव पर सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि वे लंबे समय से परिषद से जुड़े हुए हैं और पिछड़े वर्ग के विकास में विशेष रुचि रखते हैं।
परिषद के अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सईद अहमद (सतना), हाजी गुलाम मोहम्मद (भोपाल), इंजी. एम.ए. नागौरी (उज्जैन) और सिराज खान मेव (धार) शामिल हैं। युवा शाखा के प्रांतीय अध्यक्ष इंजी. इफतेखार मुन्ना अंसारी (इंदौर) तथा महिला शाखा की अध्यक्ष श्रीमती जहांआरा बेगम हैं।
नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं आदिम जाति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के जिला संयोजक को भी प्रेषित की गई है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहसीन कुरैशी ने कहा कि वे धार जिले में मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लोगों के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे तथा सभी से संगठन के प्रदेश कार्यालय से संपर्क बनाए रखने की अपील की।
यह नियुक्ति जिले में पिछड़े वर्ग के हितों को नई दिशा और मजबूती प्रदान


































