खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत आज दिनांक 18 जनवरी धार में आयोजित स्टेट ट्रायल में जिले के होनहार खिलाड़ी नावेद शेख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूडो एवं रेसलिंग दोनों खेलों में चयन प्राप्त किया है।
धार@साबिर खान fm
नावेद शेख ने –73 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए दमदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान नावेद शेख ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) भी अपने नाम किया, जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चयन के बाद अब नावेद शेख 27 से 30 जनवरी 2026 तक सागर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सागर रवाना होंगे।
इस संबंध में जूडो कोच बाबिता पाल / रेसलिंग कोच अनु पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नावेद शेख एक मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। उनकी निरंतर मेहनत और लगन के कारण आज उन्हें यह सफलता मिली है। कोच ने विश्वास जताया कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
नावेद शेख की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, कोचों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।






























