पाइपलाइन बिछाकर लियाकत पटेल ने किया पानी सप्लाई का शुभारंभ, क्षेत्रीय जनता ने किया स्वागत..
धार@साबिर खान fm
धार नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 के इमलीबन क्षेत्र और इंदिरा कॉलोनी के दर्जनों परिवारों को अब जल संकट से राहत मिल गई है। क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि लियाकत पटेल के अथक प्रयासों से यहां घर-घर पाइपलाइन बिछाई गई और आज नल चालू कर पानी सप्लाई का शुभारंभ किया गया।
कई वर्षों की समस्या का समाधान..
इन दोनों मोहल्लों में रहने वाले नागरिक लंबे समय से जल संकट का सामना कर रहे थे। कई परिवारों को पानी भरने के लिए ठेला, रिक्शा या टू-व्हीलर का सहारा लेना पड़ता था। इस स्थिति को देखते हुए लियाकत पटेल ने लगातार नगर पालिका से समन्वय कर आज जल संकट का स्थायी समाधान कराया।
जनता ने किया स्वागत, लियाकत ने जताया सहयोग का आभार..
जल सुविधा शुरू होते ही क्षेत्रीय नागरिकों ने लियाकत पटेल का पुष्पमाला पहनाकर एवं धन्यवाद ज्ञापित कर स्वागत किया। इस अवसर पर लियाकत पटेल ने कहा कि धार नगर का वार्ड क्रमांक 14 क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा वार्ड है जिसमें लगभग 9 बड़े मोहल्ले आते हैं और यहाँ प्रतिदिन बिजली, पानी, सड़क जैसी जन समस्याएं आती रहती हैं।
नगर पालिका की टीम के साथ मिलकर हम हर समस्या का समाधान करते हैं। नागरिकों से निवेदन है कि अगर कोई भी समस्या हो तो तत्काल मुझसे संपर्क करें,” — लियाकत पटेल, पार्षद प्रतिनिधि
उन्होंने नगर पालिका प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






























