Contact News Publisher
धार जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में आज उमावि क्रमांक 2, धार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
धार@साबिर खान fm
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त नरोत्तम वरकड़े एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी विष्णु कुमार गुप्ता ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और छात्रों को पेड़ लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया।
अभियान का उद्देश्य केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति भावनात्मक जुड़ाव पैदा करना है — ताकि हर पौधा, मां के नाम एक श्रद्धांजलि और भविष्य की सुरक्षा बने।
अधिकारियों ने अपील की कि हर नागरिक साल में कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरूर लगाए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण मिल सके।






























