दानवीर राजा बली बलाई समाज संगठन की साधारण सभा का आयोजन 7 जून दोपहर 1:30 बजे समाज की धर्मशाला भवन आथर पर सम्पन्न हुई।
धार@साबिर खान fm
सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा महापुरुष गौतम बुद्ध, बाबा साहब डा. भीमराव आम्बेडकर राजा बली, कबीर साहेब आदि के छायाचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी बहादुर सिंह चौहान एवं विशेष अतिथि सामुहिक विवाह समिति के अध्यक्ष रमेशचन्द्र चौहान निपावली थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालुसिंहजी सोलंकी उमरियाबड़ा ने की । संगठन सचिव दशरथसिह चौहान एवं कोषाध्यक्ष- मोहनलाल चौहान ने समाज सदस्यों के समक्ष वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिसका सभी सदस्यों द्वारा समर्थन किया।
उसके बाद समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया जिसमें कक्षा 10वीं के 10 बच्चे एवं 12वीं के 17 छात्र थे कुल 27 में से 18 छात्राएं थी।
समाज के टापर सौरभ संजय शिंदे ग्राम तुर्क बगडी (93.2℅) का विशेष सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथि अंकुर सहकारी साख संस्था उज्जैन के अध्यक्ष अशोक मालवीय, उपाध्यक्ष – श्रीमती उषा मालवीय, समाज की प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग श्रीमती सोनु मालवीय थे।
इस अवसर पर संगठन उपाध्यक्ष- बालाराम मांगोदिया, सह सचिव- लालचंद धाकड़, संचालक -कैलाश चौहान, एडवोकेट उमरावसिंह राठौर, एड. बी एस चौहान, फकीरचंद सोलंकी, संतोष सिसोदिया, नरेशजी मांगोदिया, मिडिया प्रभारी निर्भय सिंह मालवीय के साथ ही सदस्य – नानुराम सोलंकी,रमेशचन्द्र परमार, अंतरसिंह सोलंकी, बहादुर सिंह पंवार, छगनलालजी सिसोदिया, बालारामजी चौहान, नरसिंह राठौर, अमरसिंह परमार, श्रीराम चौहान,अंतरसिंह परमार, दशरथ सोनगरा,रामसिंह आदि के साथ ही अनेक समाजजन उपस्थित थे। अंत में सह सचिव लालचंद धाकड़ द्वारा आभार व्यक्त किया गया। एवं स्वरुचि भोज के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।






























