मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र में एक जुआरी ने अपनी पत्नी को जुए में हारने के बाद अमानवीय व्यवहार किया।
मध्यप्रदेश@टीम भारतीय न्यूज़
पत्नी के आरोप के अनुसार, पति ने उससे पैसे मांगे, और जब उसने इनकार किया तो उसे नग्न कर मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। यह घटना 4 फरवरी की रात की है और पीड़िता ने 8 फरवरी को एसपी से शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पति सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक जुआरी पति ने जुए में अपनी पत्नी को हारने के बाद उससे अमानवीय बर्ताव किया। पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति ने उससे पैसे मांगे और जब उसने मना किया तो उसे नग्न कर बेरहमी से पीटा। घटना 4 फरवरी की रात की है और पीड़िता ने 8 फरवरी को एसपी से मामले की शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में पति सहित तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है और उनकी तलाश जारी है।”


































