Contact News Publisher
कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग दीपेंद्र शर्मा एवं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग हर्ष रुनवाल की अतिथि में आयोजित किया गया।
धार@साबिर खान Fm
इस अवसर पर उपभोक्ता उत्थान संगठन एवं जागरूक उपभोक्ता संगठन के पदाधिकारी एवं खाद्य विभाग ,नापतोल विभाग सहित उपभोक्ताओं से जुड़े विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर उपस्थित अधिकारियों एवं संगठन के पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं के हितों को लेकर विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी । इस अवसर पर उपभोक्ता उत्थान संगठन के प्रदेश सचिव सतीश वर्मा का विशेष रूप से सभी ने पुष्प माला पहनकर स्वागत किया आपको बता दें कि प्रदेश में उपभोक्ताओं के हितों को लेकर श्री वर्मा द्वारा सर्वाधिक प्रयास किया जा रहे हैं और उसके परिणाम स्वरुप उपभोक्ताओं को उसका लाभ अभी मिल रहा है ।






























