मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आज धार में ग्लोबल वार्मिंग को कम करने विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारियों, विशेषज्ञों, संस्थाओं और संगठन से जुड़े लोग रहे मौजूद।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
कार्यक्रम में उन्नत चूल्हे को लेकर कैसे प्रदूषण को कम किया जा सकता है व कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को रोका व कम किया जा सकता इस परिपेक्ष में जानकारी दी गई। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चौधरी द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि नरवाई या पराली को जलाना नहीं है उसके भूसे से जानवर एवं अन्य कार्यो हेतु प्रबंधन करना, उन्नत कृषि कटाई यंत्रों का उपयोग कर के नरवाई प्रबंधन करने एवं रासायनिक उर्वरकों का कम से कम उपयोग कर जैविक कृषि की और बढ़ना है, साथ ही प्लास्टिक चीजों का कम उपयोग करना जिससे पर्यावरण प्रदूषण पर कुछ हद तक नियंत्रण कर सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्रबंधक डॉ दुबे ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी दी।


































