शोभायात्रा में सफेद-लाल परिधान में शामिल हुए समाजजन, अनेक मंचों से हुआ स्वागत..
धार@टीम भारतीय न्यूज़
सकल पंच राठौर समाज के अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को शहर में भगवान श्री सत्यनारायण की शोभायात्रा का पालकी में नगर भ्रमण हुआ। भगवान की शोभायात्रा में राठौर समाज के महिला-पुरुष लाल और श्वेत वस्त्र धारण करके शामिल हुए। सुबह साढ़े 12 बजे उटावद दरवाजा स्थित धर्मशाला से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। देर रात अन्नकूट महोत्सव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विशाल शोभायात्रा निकली
आंवला नवमीं पर सत्यानारायण मंदिर उटावद दरवाजा धार से एक विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से प्रात: साढ़े 12 बजे शुरु हुई, जो नगर के परंपरागत प्रमुख मार्गों से होती पुन: धर्मशाला पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नेतृत्व अन्नकूट महोत्सव के अध्यक्ष विजय राठौर, समाज अध्यक्ष गिरीश राठौर सेनापति, नवयुवक मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र राठौर, निर्माण समिति अध्यक्ष सन्नी राठौर, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम मुकेश राठौर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य मौजूद थे। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न समाज बंधुओं ने अनेक मंचों द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम राठौर ने किया। कार्यक्रम के अतिथि डॉ अभिषेक राठौर हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ अतुल राठौर, विनोद राठौर थे। कार्यक्रम के संयोजक सुरेश राठौर थे।
जिलेभर से रही समाजजनों की उपस्थिति
अन्नकूट महोत्सव में धार नगर सहित जिलेभर से राठौर बंधु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान नगर में अनेक मंचों से स्वागत भी किया गया। नगर के विभिन्न चौराहों पर समाज बंधुओं एवं अन्य समाज के बैनर तले बंधुओं ने भी शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई।
महाआरती के पूर्व हुई बोली
चल समारोह समापन के पश्चात समाज की धर्मशाला में समाजजनों द्वारा बोलियां लगाई गई। जिसमें ध्वज की बोली डॉ अतुल राठौर, भगवान के वस्त्र की बोली का लाभ डॉ अभिषेक राठौर, हार चढ़ाने का लाभ विनोद राठौर, भगवान की आरती व छप्पन भोग की बोली का लाभ सोनू राठौड़ ने लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। यह जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र राठौर ने दी।































