विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 04 नवंबर से 09 नवंबर 2024 तक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन संपूर्ण मध्यप्रदेश में मनाया जाना है।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
इसी तारतम्य में आज दिनांक 06.11.2024 श्री संजीव कुमार अग्रवाल, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में एवं श्री उमेश कुमार सोनी, जिला न्यायाधीश/सचिव की उपस्थिति में मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-धार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री अग्रवाल द्वारा उपस्थित छात्रगणों को संबोधित करते हुए घरेलू हिंसा, पॉक्सों एक्ट आदि की जानकारी दी गई साथ ही मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।
उक्त शिविर में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा घरेलू हिंसा एवं वृद्धजनों पर हो रहे अत्याचार पर नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त नुक्कड नाटक में सहभागी छात्र-छात्राओं को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा पुरूस्कार (ट्रॉफीं) प्रदान किया गया तथा समस्त प्रतिभागीगणों को प्रशस्ती पत्र भी प्रदान किए गए।
उक्त शिविर में मुख्य रूप से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नताश शेख पटेल, विद्यालय प्राचार्य श्री महेन्द्र कुमार शर्मा, चीफ एल.ए.डी.सी.एस. श्री सतीश ठाकुर, डिप्टी चीफ एल.ए.डी.सी.एस. श्री जीशान मोहम्मद शेख श्रीमती नीति आचार्य, असिस्टेंट एल.ए.डी.सी.एस. श्रीमती रूबीना बानों शाह एवं श्री हषवर्धन चौहान एवं विद्यालय के शिक्षकगण आदि उपस्थित रहें।






























