धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना गया है, यह माह भगवान शिव को सबसे प्रिय होता है, मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के हर तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं।
धार@साबिर खान fm
आंकडेश्वर महादेव मंदिर धार पर राजस्थानीय आद्यगौड ब्राह्मण समाज एवं आंकड़ेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के द्वारा शिव रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया इस अवसर पर समाजजनों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
जिसमें सर्वश्री डॉ.अशोक शास्त्री ,पंडित अनूप शर्मा ,पंडित राजू शर्मा बस स्टैंड ,पंडित सुरेश सुरेंद्र शर्मा ,पंडित अशोक शर्मा ,पंडित अरुण शर्मा ,पंडित राजेश शर्मा, पंडित कमलेश मिश्रा, पंडित नितिन शर्मा, पंडित प्रकाश शर्मा, पंडित विष्णु शास्त्री, एवं महिला मंडल में सर्वश्री श्रीमती सरिता शास्त्री, त्रिवेणी शर्मा, उषा शर्मा, रेखा मिश्रा, पुष्पा शर्मा, मोना शर्मा, माया शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे ! महाआरती पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया।



































