अंतरराष्ट्रीय पिकलबॉल टूर्नामेंट में राहुल ने जीता सिल्वर मेडल, मेडल जीतकर धार का नाम किया रोशन, देश-विदेश के 700 खिलाड़ियों ने लिया था भाग।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
देश में सबसे तेजी से बढ़ते पेडल स्पोर्ट्स में से एक पिकल बॉल की अंतरराष्टÑीय प्रतियोगिता मुंबई में 8 फरवरी से 11 फरवरी तक नेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स वर्ली मुंबई में आयोजित हुई। जिसमें देश एवं विदेश से 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने 20 इंटरनेशनल कोर्ट्स पर विभिन्न केटैगरी में अपनी खेल की प्रतिभा दिखाई। इस प्रतियोगिता के लिए अमेरिका, ताईवान, सिंगापुर, केन्या, दुबई, फ्रांस, पोलैंड, स्पेन, फिलिपिंस,जर्मनी एवं अन्य देशों से श्रेष्ठ खिलाड़ी मुंबई पहुंचे। जहां 3 दिन अंडर 14, 19 प्लस,ओपन,35 प्लस,50 प्लस एवं 60 प्लस कैटेगरी में सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स डबल्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें राहुल अग्रवाल जो धार के एक प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी है, ने 35 प्लस कैटेगरी में अपने सामने की सभी चुनौतियों को धराशायी करते हुए इस कैटेगरी में द्वितीय स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल हासिल किया , जो अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
बड़े-बड़े दिग्गज आजमा रहे हाथ
राहुल अग्रवाल ने बताया कि यह स्पोर्ट्स भारत में सबसे उभरता हुआ स्पोर्ट्स है। जिसमें देश के बड़े-बड़े दिग्गज हाथ आजमा रहे है। इस टूर्नामेंट में बॉलीवुड, खेल एवं कॉरपोरेट जगत की प्रमुख हस्तियां जैसे करण जौहर, शशांक खेतान, जानवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल, आनंद पीरामल, विश्व टेनिस के नंबर वन खिलाड़ी रोहन बोपन्ना, सानिया मिर्जा ने टूर्नामेंट में शिरकत की और कोर्ट पर हाथ भी आजमाए एवं इस गेम के प्रति अपना उत्साह जताया। श्री अग्रवाल द्वारा धार का नाम पूरे विश्व में गौरवांवित करने पर मध्यप्रदेश विक्रमादित्य पिकलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण भटनागर, अग्रवाल समाज धार के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, धार पब्लिक स्कूल की संस्थापक शैलाराजे पंवार, धार जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव अविनाश वमा्र, राइजिंग पिकल बॉल एकेडमी के मुख्य कोच जयंत सोलंकी, शुभी व्यास एवं धार इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन ने शुभकामनाएं दी।






























