भारत विकास परिषद शाखा धार द्वारा महिला एवं बाल विकास प्रकल्प अंतर्गत महिलाओं हेतु आत्मनिर्भर भारत एवं एनीमिया परीक्षण व निवारण पर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
आत्म निर्भर भारत के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर छोटा गवलीवाड़ा में किया गया। एनीमिया निवारण शिविर का आयोजन ग्राम बड़पिपली में ग्रामीण मातृशक्ति एवं कन्या विद्यालय की छात्राओं का किया गया। परिषद गीत हरीहर दत्त शुक्ल ने गाया। महिला प्रमुख श्रीमती रचना जैन ने कार्यक्रम के उद्देश्य को लेकर जानकारी दी। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित एनयूएलएम के सिटी मिशन मैनेजर कृष्णकांत खोड़े ने स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु मार्गदर्शन दिया। मास्टर ट्रेनर श्रीमती डॉली जैन एवं श्री विक्रम कटारे ने मोमबत्ती निर्माण एवं परफ्यूम निर्माण की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी। परिशद के अध्यक्ष एवं उद्यमिता विकास केंद्र मप्र के जिला समन्वय प्रकाश तिलक ने महिलाओं को छोटे-छोटे उद्योगों की मांग एवं इसकी बाजार की जानकारी दी। संचालन सचिव संजय जैन ने किया। इस दौरान श्रीमती भाविका सुगंधी, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती महिमा गुप्ता, श्रीमती मनजिंदर कौर, श्रीमती दीपा तिलक,श्रीमती मंजू गोधा एवं सदस्य संजय जैन, रवि महेश्वरी, प्रेम रावल, प्रकाश गुप्ता, गोपालदास गुप्ता मुरलीधर बूटे, प्रमोद टोंगिया का सहयोग रहा। शिविर में डॉ अनिल वर्मा एवम टीम व प्राथमिक विद्यालय बड़पिपली के शिक्षक श्री राठौड़ एवं स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा।






























