Contact News Publisher
धार जिला दंडाधिकारी प्रियंक मिश्रा ने विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिले के 2 अपराधियों को 6-6 माह की कालावधि के लिए जिला बदर किए जाने के आदेश जारी किए है।
धार@टीम भारतीय न्यूज़
इनमें रामभरोसे पिता शिवनारायण दसाना निवासी ग्राम तारपुरा हनुमान मंदिर के पास पीथमपुर सेक्टर नंबर-1 एवं दिनेश पिता गिरधारी निवासी गणेशवड़ली थाना बदनावर जिला धार शामिल है। जिला दंडाधिकारी श्री मिश्रा ने उक्त अपराधियों को आदेश प्राप्ति से 6-6 माह की कालावधि के लिए जिला धार एवं उससे लगे सीमावर्ती जिले इन्दौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन एवं आलीराजपुर की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने के आदेश दिए है।






























